जानिए शेरशाह सूरी को कौन सा आम पसंद था, हुमायूं को जहां हराया उसी पर रखा इस फल का नाम, आज है बेहद मशहूर

Published : May 07, 2022, 03:13 PM IST
जानिए शेरशाह सूरी को कौन सा आम पसंद था, हुमायूं को जहां हराया उसी पर रखा इस फल का नाम, आज है बेहद मशहूर

सार

मुगल सम्राट शेरशाह सूरी (Mughal Samrat shershah suri) को आम (Mango) की एक किस्म बेहद पसंद थी। 1539 में जब उन्होंने हुमायूं (Humayun) को हराया, तब इस आम की किस्म का नाम उस जगह के नाम पर ही रख दिया। आज यह आम बेहद मशहूर है। 

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम है और फलों के राजा आम (Mango) की चर्चा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। वह भी तब जब दुनियाभर में आम की एक या दो नहीं करीब डेढ़ हजार किस्म मौजूद हैं। इनमें एक हजार किस्म तो सिर्फ भारत में मिलती हैं। यह भी हैरान करने वाली बात है कि हर किस्म की अलग पहचान, अलग महक और अलग स्वाद होता है। भारत में आम यानी मैंगो शब्द पुर्तगाल से आया। यह पुर्तगाली शब्द Mangga का अपभ्रंश है। 

माना जाता है कि पुर्तगाल के लोग जब पहली बार भारत आए और केरल के तट पर पहुंचे। तब स्थानीय लोगों ने मंगा फल का नाम सुना और इसे ही अपना लिया। शायद यही वजह है मलयालम में आम को मंगा ही कहते हैं। ऐसे में भारत में मंगा यानी मैंगो यानी आम का इतिहास करीब पांच हजार साल पुराना है। 

कौन है आमों का राजा- अल्फांसो, चौसा या लंगड़ा 
दुनियाभर में करीब ढाई करोड़ टन आम का निर्यात भारत से होता है। आम की  एक खास किस्म है अल्फांसो और भारत से इसका निर्यात सबसे ज्यादा होता है। यह बेहद महंगा आम होता है और महाराष्ट्र में होता है। इसे आमों का राजा भी कहते हैं। हालांकि, सभी क्षेत्रों में आम को लोग अपने-अपने हिसाब से अच्छा मानते हैं और राजा कहते हैं, जैसे- बिहार के लोग चौसा और यूपी के लोग लंगड़ा को आमों का राजा कहते हैं। 

हुमायूं को हराकर शेरशाह ने मनपसंद आम का नाम रखा था चौसा 
चौसा आम भी इनमें से एक है और आम के शौकीन ऐसे बहुत से होंगे, जिन्हें चौसा बेहद पसंद होगा। जितना दिलचस्प इस आम का नाम है, उसका स्वाद और खूशबु उतनी ही मजेदार है। यह मुगलों के समय से मशहूर है और माना जाता है कि इसका लिंक शेरशाह से जुड़ा है। दावा किया जाता है कि शेरशाह को एक किस्म का आम बेहद पंसद था। वर्ष 1539 में बिहार के चौसा में ही शेरशाह ने हुमायूं को हराया और जीत से वे इतने उत्साहित हुए कि अपने मनपसंद आम का नाम चौसा रख दिया और तभी से लोग इस खास किस्म को चौसा के नाम से पुकारते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

लोग कुत्ते-बिल्ली पालते हैं इस शख्स ने पाली खतरनाक मकड़ी, छिपकली तक खा जाती है

दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया 

कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया बॉस का तुगलकी फरमान, इसे पढ़कर आपको भी आएगा गुस्सा

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका