यहां मिल रहा दुनिया का सबसे महंगा फ्रेंच फ्राइज, कीमत 14,800 रुपए, जानें क्या है खास?

Published : Jul 28, 2021, 04:00 PM ISTUpdated : Jul 28, 2021, 04:02 PM IST
यहां मिल रहा दुनिया का सबसे महंगा फ्रेंच फ्राइज, कीमत 14,800 रुपए, जानें क्या है खास?

सार

न्यूयॉर्क का ये रेस्तरां पहले से ही सबसे महंगे बर्गर और आइसक्रीम का विश्व रिकॉर्ड होने का दावा करता है। अब इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए दुनिया के सबसे महंगे फ्राइज बनाने का भी दावा किया है। 

नई दिल्ली. फास्ट फूड खाने का शौक रखने वालों के लिए एक हैरान करने वाली खबर है। किसी भी रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज की कीमत 100 से 200 रुपए हो सकती है। बड़े रेस्टोरेंट में ये कीमत 250 से 300 रुपए भी हो सकती है। लेकिन क्या आपने सोचा होगा कि कुछ स्पेशल फ्रेंच फ्राइज 14,800 रुपए हो सकता है। जी हां। ये अभी न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां Serendipity 3 के मैन्यू में है। 

सबसे महंगा बर्गर और आइसक्रीम का भी रिकॉर्ड
न्यूयॉर्क का ये रेस्तरां  पहले से ही सबसे महंगे बर्गर और आइसक्रीम  का विश्व रिकॉर्ड का दावा करता है। अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सामने प्रमाणित करने के बाद आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे फ्राइज का निर्माता बन गया है। 

डिश का क्या नाम है?
फ्राइज को Creme de la Creme Pomme Frites कहा जाता है। वे चिप्परबेक आलू हैं, जिन्हें तलने से पहले सिरका और शैंपेन में ब्लैंच किया जाता है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलू को डबल फ्राई किया जाता है। इसके बाद उन्हें क्रिस्टल प्लेट पर ऑर्किड, पतले-पतले ट्रफल्स और मोर्ने चीज डिप के साथ परोसा जाता है।

सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इसे बनाने में चिपरबेक, आलू, डोम पेरिगनन शैम्पेन, लेब्लांक फ्रेंच शैम्पेन, ग्वेरांड ट्रफल नमक, विनेगर, ट्रफल बटर, इटली में बनी चीजस ट्रफल ऑयल, ऑर्गेनिक ए 2 ग्रास फेड क्रीम और गोल्ड डस्ट का इस्तेमाल होता है।

यहां के चीफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, सीरेन्डिपिटी वास्तव में एक खुशहाल जगह है। लोग यहां जश्न मनाने के लिए आते हैं। कॉरपोरेट एक्जीक्यूटिव शेफ फ्रेडरिक शॉन-कीवर्ट ने कहा कि ट्रफल फ्राइज के लिए मुख्य आकर्षण है।

कोरोना में कटा मुश्किल समय
सेरेन्डिपिटी, न्यूयॉर्क के उन कई रेस्तरां में से एक है जो COVID-19 महामारी की चपेट में आ गया था। काल्डेरोन ने कहा, यह सभी के लिए एक कठिन साल रहा है और हमें अब कुछ मजा करने की जरूरत है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी वेजिटेबल सूप, जानिए बनाने का आसान तरीका
Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स