रक्षाबंधन पर घर में आ गए ढेर सारे मेहमान तो 10 मिनट में झटपट बनाएं कलाकंद की ये रेसिपी

Published : Aug 11, 2022, 08:05 AM IST
रक्षाबंधन पर घर में आ गए ढेर सारे मेहमान तो 10 मिनट में झटपट बनाएं कलाकंद की ये रेसिपी

सार

रक्षाबंधन के मौके पर अगर आपके घर में ढेर सारे मेहमान आ गए और मिठाइयां खत्म होने लगे, तो आप झटपट से सिर्फ 10 मिनट में मार्केट से भी अच्छी कलाकंद की रेसिपी बना सकते हैं।

फूड डेस्क : रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan 2022) आज मनाया जा रहा है। यह ढेर सारी मस्ती मजाक और मिठाइयों से भरा होता है। बहनें अपने भाई को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराती और घर में जितने भी मेहमान आते हैं, वह डाइट वगैरा छोड़कर सबसे पहले मीठे पर ही अटैक करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि रक्षाबंधन पर मिठाई की शॉर्टेज हो जाए या बाजार से मिठाई लाने की जगह अगर आप घर में ही कुछ इंस्टेंट और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। यह कलाकंद की रेसिपी (instant kalakand recipe) सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है।

शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया वीडियो 
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन कुकिंग टिप्स और ईजी रेसिपी शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टेंट कलाकंद की रेसिपी है, जो बस 10 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे बनाने में ना ही ज्यादा मेहनत लगेगी और यह झटपट तैयार भी हो जाएगा। इसके लिए आपको चाहिए-
250 ग्राम पानीर
3/4 कप चीनी 
1/2 कप मिल्क पाउडर
1/2 चम्मच इलायची पाउडर

विधि
- इंस्टेंट कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में 250 ग्राम पनीर को टुकड़ों में छोटे पीस में तोड़कर दरदरा पीस लें।

- अब इसे एक पैन में निकाल लें और इसमें शक्कर डालकर इसे चार से पांच मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पका लें।

- जब यह अच्छी तरह से पक जाए और इसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें मिल्क पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अंत में इसमें इलायची पाउडर डालकर गैस को बंद कर दें।

- तैयार मिश्रण को एक बटर पेपर या घी से ग्रीस की हुई प्लेट पर फैलाएं। इसे चपटा कर लें और इसके ऊपर अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स जैसे- पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों को डालें और इसे पांच मिनट के लिए ठंडा होने रख दें। फिर चोकोर पीस में काट लें ।

- इसे रक्षाबंधन पर आए सभी गेस्ट को खिलाएं और देखें कैसे सभी को ये इंस्टेंट कलाकंद की रेसिपी पसंद आती है।

ये भी पढ़ें- 10 रुपए वाले मैरीगोल्ड बिस्किट से बनाएं ये शानदार बर्फी और राखी पर करवाएं सभी का मुंह मीठा
चने की इस स्वादिष्ट बर्फी के सामने फीकीं लगेंगी बाजार की मिठाइयां, जानें कैसे बनाएं घर पर

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद