लॉकडाउन में स्नैक्स के लिए बेहतरीन होगा वेजिटेबल कबाब, जानें रेसिपी

Published : Apr 28, 2020, 02:00 PM IST
लॉकडाउन में स्नैक्स के लिए बेहतरीन होगा वेजिटेबल कबाब, जानें रेसिपी

सार

शाम की चाय के साथ लोग कुछ चटपटा खाना पसंद करते हैं। लॉकडाउन की वजह से बाहर होटल या रेस्तरां में जाकर कुछ खाए लोगों को काफी समय हो चुका है। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही बेहतरीन स्नैक्स बना सकते हैं।  

फूड डेस्क। शाम की चाय के साथ लोग कुछ चटपटा खाना पसंद करते हैं। लॉकडाउन की वजह से बाहर होटल या रेस्तरां में जाकर कुछ खाए लोगों को काफी समय हो चुका है। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही बेहतरीन स्नैक्स बना सकते हैं। वेजिटेबल कबाब काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। जानें इसकी रेसिपी।


आवश्यक सामग्री

- 2 कप लौकी कद्दूकश की हुई
- एक प्याज बारीक कटा
- 2  उबले आलू 
- 4 चम्मच बेसन
- हरा धनिया पत्ता
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच अमचूर पाउडर
- तलने के लिए तेल
- एक चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

लौकी का सारा पानी निकाल कर एक बर्तन में रख लें। फिर उसमें सारे मसाले और बेसन ठीक से मिला दें। इसके बाद इस मिक्सचर से गोल या चपटे आकार के कबाब बना लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल पूरी तरह गर्म हो जाए तो उसमें कबाब डाल कर गोल्डन ब्राउन कलर होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद किसी नैपकिन पेपर पर कबाब को निकाल कर रखें। इससे उसका एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा। अब एक बाउल में प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिला लें। फिर प्लेट में कबाब रख कर उसे चम्मच से दबा दें और उसके ऊपर प्याज का मिक्सचर डाल कर गरमागरम सर्व करें। इसका चटपटा स्वाद सबों को पसंद आएगा। 

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Haldi Halwa Recipe: मानसून में बनाएं राजस्थान का फेमस हल्दी का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का खजाना
Rasgulla Sugar Syrup Uses: रसगुल्ले की बची चाशनी फेंकने की न करें भूल, इन 4 तरीकों से उठाएं पूरा फायदा