मसाला डोसा आइसक्रीम से लेकर गुलाब जामुन पराठा तक सोशल मीडिया पर इस साल वायरल हुए यह वाहियात फूड कॉन्बिनेशन

Published : Dec 14, 2022, 11:04 AM IST
मसाला डोसा आइसक्रीम से लेकर गुलाब जामुन पराठा तक सोशल मीडिया पर इस साल वायरल हुए यह वाहियात फूड कॉन्बिनेशन

सार

Year ender 2022: हमें हमेशा सोशल मीडिया पर कुछ अजीबो गरीब खाने की डिश तो दिखती होंगी। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं इस साल सबसे ज्यादा वायरल हुए किन फूड्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

फूड डेस्क : साल 2022 का अंत बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। ऐसे में हम एक फ्लैशबैक आपके सामने लेकर आ रहे हैं कि इस साल क्या कुछ नया, अजीब और अलग हुआ। ऐसे में वीयर्ड और वायरल फूड कॉन्बिनेशन (weird food combination) का जिक्र ना हो ऐसा भले कैसे हो सकता है। तो चलिए आज ईयर एंडर 2022 (Year ender 2022) में हम आपको दिखाते हैं 10 ऐसे वीयर्ड फूड जो इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, लेकिन इसे खाना तो दूर लोग इसका वीडियो देखकर भी मुंह बनाने लगे...

फ्रूट चाय
हमारे दिन की शुरुआत एक अच्छे गर्म कप चाय के साथ होती है जो हमारे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान लाती है। लेकिन क्या आप फलों वाली चाय पीना चाहेंगे? सूरत, गुजरात में एक चाय की दुकान इस अजीबोगरीब चाय को बेचती है जो इस साल खूब वायरल हुई ।

गुलाब जामुन पराठा
सर्दियों में आलू-मटर, गोभी, पनीर के परांठे तो खूब लगते हैं लेकिन इस साल गुलाब जामुन से बना ये पराठा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें गुलाब जामुन की फिलिंग थी और परोसने से पहले चाशनी में डुबोया गया था।

स्ट्रॉबेरी समोसा
इस साल, दिल्ली के एक फूड स्टॉल पर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी समोसे भी वायरल हुआ। जो जैम, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी से भरे हुए थे।

मोमोज आइसक्रीम रोल
सबके फेवरेट मोमोज भी इस साल एक अजीबोगरीब प्रयोग का शिकार हो गया। दरअसल, एक दुकानदार ने आइसक्रीम से भरे मोमोज को रोल बनाकर लोगों को खिलाएं। जिसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।

मसाला डोसा आइसक्रीम रोल
मसाला डोसा साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन शर्त लगाइए कि आपने डोसा का ऐसा रूप कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, डोसा आइसक्रीम रोल एक वाहियात प्रयोग इस साल किया गया और चटनी के साथ परोसा गया।

चाय मैगी
चाय और मैगी दो ऐसी अलग-अलग डिश है, जो हर किसी को पसंद होती है। लेकिन इस साल एक फूड स्टॉल पर मैगी नूडल्स और चाय एक साथ बना देता है और इसके ऊपर पनीर डालकर सर्व भी करता है। इसे चखना तो दूर, इसकी कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है।

गुलाब जामुन चाट
यह वास्तव में शॉकिंग होता है, जब हम किसी को ऐसे भयानक कॉम्बो बनाते हुए देखते हैं। कुछ महीने पहले ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दही, हरी चटनी, लाल चटनी, सेव, पापड़ी और अनार के दानों के साथ गुलाब जामुन का एक बड़ा भयानक फूड कॉम्बो दिखाया गया। 

पिज़्ज़ा और आइसक्रीम कॉम्बो
अगर आपने कभी पिज़्ज़ा बनाया है, तो आप जानते हैं कि पिज़्ज़ा बेस में डालने के लिए सबसे पहले पिज़्ज़ा सॉस की एक अच्छी परत होती है। लेकिन इसमें सॉस के स्थान पर चॉकलेट स्प्रेड डाला और बेस पर अच्छे से फैलाया गया। इसके बाद इसपर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कसा हुआ पनीर जैसे टॉपिंग डाली और अंत में, पिज्जा पर वनीला आइसक्रीम डाल दी। इसे बेक करने के बाद, वह ऊपर से कुछ चॉकलेट सॉस और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम डालते हैं।  यह है भयानक आइसक्रीम पिज्जा।

सेरेलेक और मीट
सबसे हालिया अजीब खाने के प्रयोगों में से एक यह है। एक शेफ से फूड ब्लॉगर बनीं कर्टनी लूना ने इंस्टाग्राम पर मांस के साथ सेरेलेक डालकर एक वाहियात डिश बना दी। जिसे देखकर नेटीजंस का दिमाग भी घूम गया। 

कोक और ओरियो के साथ आमलेट
कुछ दिन पहले ऑमलेट बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्ट्रीट फूड वेंडर तवे पर कोक और ओरियो बिस्किट डालते हैं और फिर उसमें अंडे का मिश्रण डालकर अजीबोगरीब ऑमलेट बनाता है। फिर इसमें ब्रेड के कुछ स्लाइस मिलाता है। अंत में, वह कटे हुए प्याज, धनिया और ओरियो बिस्कुट के साथ इसे सर्व करता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी