लॉकडाउन के लिए सबसे बेहतरीन फूड है ब्लैक राइस खिचड़ी, रेसिपी जान लीजिए

Published : Apr 19, 2020, 12:26 PM IST
लॉकडाउन के लिए सबसे बेहतरीन फूड है ब्लैक राइस खिचड़ी, रेसिपी जान लीजिए

सार

लॉकडाउन में रहते हुए बहुत से लोग ऐसा खाना खाने लगते हैं, जो गरिष्ठ होता है और सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जब आप ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते तो हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए।

फूड डेस्क। लॉकडाउन में रहते हुए बहुत से लोग ऐसा खाना खाने लगते हैं, जो गरिष्ठ होता है और सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जब आप ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते तो हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। भोजन ऐसा हो जिससे शरीर को एनर्जी मिले। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्लैक राइस खिचड़ी की रेसिपी के बारे में। 

आवश्यक सामग्री

- दो कप ब्लैक राइस भिगोए हुए
- एक कप मिक्स्ड वेजिटेबल्स
- एक चम्मच घी
- एक चम्मच जीरा
- 2-3 लाल सूखी मिर्च
- एक चम्मच बारीक कटा अदरक
- एक चम्मच बारीक कटा लहसुन
- एक बारीक कटी हरी मिर्च
- थोड़ा करी पत्ता
- एक बारीक कटा प्याज
- एक चम्मच धनिया पाउडर
- डेढ़ कप मूंग और अरहर की दाल भिगोई हुई
- थोड़ी हींग
- थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया पत्ता
- नमक स्वादानुसार


बनाने की विधि

प्रेशर कुकर में घी डालें। इसमें जीरा, मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता, लाल मिर्च मिला कर भून दें। फिर इसमें मिक्स्ड सब्जियां डाल दें। इसके बाद चावल और दाल डाल कर दो सीटी आने तक पकाएं। फिर आंच पर से उतार लें। कुकर खोल कर ऊपर से नींबू का रस और धनिया की कटी पत्तियां मिला दें। इसके बाद प्लेट में निकालें और पापड़-अचार के साथ सर्व करें। चाहें तो साथ में दही भी ले सकते हैं। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, आसानी से पच जाता है और शरीर को काफी एनर्जी देता है।

PREV

Recommended Stories

Fish Cleaning Hacks: मछली नहीं मारेगी गंध, कुकिंग से पहले 3 तरह से करें क्लीनिंग
Post Workout Breakfast Ideas: 5 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से बढ़ाएं मसल्स, थकान होगी दूर