चाणक्य के 10 विचार, जो हर मुश्किल हालात में आपको दिखाते हैं सही रास्ता

Published : Jan 16, 2021, 02:26 PM IST

उज्जैन. चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक माने जाते हैं। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी विश्वविख्‍यात हुए। चाणक्य ने जो नीतियां और सिद्धांत बताएं हैं, अगर आप उस पर अमल कर लें तो आपका जीवन सफल हो जाएगा। जानिए चाणक्य के ऐसे ही 10 विचारों के बारे में…

PREV
110
चाणक्य के 10 विचार, जो हर मुश्किल हालात में आपको दिखाते हैं सही रास्ता

1. शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है। शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।

210

2. अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत आपको बर्बाद कर सकती है।
 

310

3. हर मित्रता के पीछे कोई-ना-कोई स्वार्थ होता है। ऐसी कोई मित्रता नहीं, जिसमें स्वार्थ ना हो। यह कड़वा सच है।
 

410

4. हमें पिछली बातों को सोचकर पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।
 

510

5. कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।
 

610

6. जैसे ही भय आपके करीब आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये।
 

710

7. एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से डरे नहीं और ना ही उसे त्यागे। ईमानदारी से काम करने वाले लोग खुश रहते हैं।
 

810

8. फूल की खुशबू केवल हवा की दिशा में जाएगी। लेकिन एक अच्छे इंसान की अच्छाई सब जगह फैलेगी।
 

910

9. जन्म के पांचवे साल तक पुत्र को प्यार करना चाहिये, फिर दस साल तक दंडित करना चाहिये और एक बार जब वह सोलह वर्ष का हो जाए, तब उसे अपना दोस्त बना लेना चाहिये।
 

1010

10. दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुन्दरता है।

Recommended Stories