चाणक्य नीति: जानिए कौन से हैं वो 4 काम, जिन्हें करने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए

Published : Oct 06, 2020, 11:57 AM IST

उज्जैन. आचार्य चाणक्य के अनुसार अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इसी वजह से स्वास्थ्य के संबंध में कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। अच्छे खान-पान के साथ ही रहन-सहन और आदतों का भी हमारी सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है। काफी बीमारियां तो केवल नहाने से ही दूर रहती हैं। आचार्य ने इस श्लोक में 4 ऐसे काम बताए हैं, जिन्हें करने के बाद अच्छे स्वास्थ्य की दृष्टि से नहा लेना चाहिए। जानिए कौन-से हैं वो 4 काम…

PREV
14
चाणक्य नीति: जानिए कौन से हैं वो 4 काम, जिन्हें करने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए

तेल मालिश के बाद स्नान जरूरी है
आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्वस्थ्य शरीर और चमकदार त्वचा के लिए जरूरी है कि सप्ताह में कम से कम एक बार पूरे शरीर पर तेल मालिश की जानी चाहिए। तेल मालिश के बाद शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं और अंदर का मेल बाहर हो जाता है। अत: तेल मालिश के तुरंत बाद नहा लेना चाहिए। इससे शरीर का समस्त मेल और तेल साफ हो जाता है। त्वचा में चमक आती है। तेल मालिश के बाद बिना नहाए बाहर जाना अशुभ माना जाता है।
 

24

शवयात्रा से लौटकर स्नान करना जरूरी है
यदि कोई व्यक्ति किसी मृतक की अंतिम यात्रा में जाता है या श्मशान जाता है तो वहां से आने के तुरंत बाद भी नहा लेना चाहिए। श्मशान के वातावरण में कई प्रकार के कीटाणु रहते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। श्मशान जाने पर ये कीटाणु हमारे बालों में और कपड़ों पर चिपक जाते हैं, यदि इन्हें साफ न किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अत: वहां से घर आकर तुरंत नहा लेना स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ रहता है।
 

34

स्त्री प्रसंग के बाद स्नान जरूरी है
स्त्री हो या पुरुष, प्रेम-प्रसंग (काम क्रिया) के बाद भी नहाना जरूरी माना गया है। इस काम के बाद स्त्री और पुरुष, दोनों ही अपवित्र हो जाते हैं। इसके बाद जब तक नहाएंगे नहीं, तब तक किसी भी धार्मिक कार्य के लिए योग्य नहीं हो सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार इस काम के बाद बिना नहाए, कहीं बाहर नहीं जाना चाहिए।
 

44

बाल कटवाने के बाद स्नान जरूरी है
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हजामत (बाल कटवाना) करवाने के बाद भी तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। बाल कटवाने के बाद पूरे शरीर पर छोटे-छोटे बाल चिपक जाते हैं जो कि नहाने के बाद ही शरीर से साफ हो सकते हैं। अत: इस कार्य के बाद तुरंत नहाना चाहिए।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories