उज्जैन. इन दिनों शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) का पर्व चल रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब महिषासुर राक्षस का आतंक बहुत बढ़ गया तो उसका अंत करने के लिए देवताओं ने सामूहिक रूप से देवी का आवाहन किया और उन्हें अस्त्र-शस्त्र व वाहन प्रदान किए। इन शक्तियों से युक्त होकर देवी ने महिषासुर से युद्ध किया और अंत में उसका वध कर दिया। तभी से ये अस्त्र-शस्त्र देवी के स्वरूप से जुड़े गए। देवी के इन अस्त्र-शस्त्रों से भी लाइफ मैनेजमेंट के कई सूत्र जुड़े हैं जो हमें मुश्किलों से बाहर निकाल सकते हैं। आगे जानिए इन लाइफ मैनेजमेंट सूत्रों के बारे में…
देवी के हाथ में सुशोभित तलवार की तेज धार ज्ञान का प्रतीक है। ये ज्ञान सभी संदेहों से मुक्त है। तलवार की चमक बताती है कि ज्ञान के रास्ते पर कोई संदेह नहीं होता है।
28
शंख की आवाज सकारात्मकता, उत्साह और पवित्रता की सूचक है। शंख की आवाज से शरीर में गुंजने वाली कंपन से उत्साह और सकारात्मकता पैदा होती है। इन दोनों से ही हर काम सफल होता है।
38
देवी की पहली उंगली में चक्र इस बताता है कि ताकत और पराक्रम से हर काम करना चाहिए। बिना डरे कोई भी काम करने पर उसमें असफलता की आशंका नहीं रहती।
48
तीर-धनुष ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी तरह मां दुर्गा के हाथ में धारण वज्र दृढ़ता का प्रतीक है। जो मनुष्य कि शक्ति और क्षमता को दिखाता है।
58
कमल कीचड़ में रहकर उससे अछूता रहता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी सांसारिक कीचड़, वासना, लोभ, लालच से दूर रहना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य के साथ कर्म करने से सफलता मिलती है।
68
त्रिशूल के तीन नुकीले सिरे सात्विक, तामसिक और राजसिक प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन गुणों पर पूरी तरह काबू रखने का संदेश देते हैं।
78
देवी को समर्पित चीजों में लाल रंग को अग्नि तत्व ग्रह सूर्य और मंगल ग्रह की अनुकंपा बनाए रखने के लिए रखा जाता है। ये रंग उत्साह बढ़ाता है। जिससे हर काम में सफलता मिलती है।
88
शेर को उग्रता और हिंसक प्रवृत्तियों का प्रतीक माना गया है। देवी के शेर पर सवार होने का ये अर्थ है कि जो उग्रता और हिंसक प्रवृत्तियों पर काबू रखना चाहिए। मां दुर्गा यही संदेश देती हैं कि जीवन में बुराई पर नियंत्रण कर हम भी शक्ति संपन्न बन सकते हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi