Published : Sep 30, 2021, 01:36 PM ISTUpdated : Sep 30, 2021, 01:39 PM IST
उज्जैन. धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल और पूजन होता है, वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि बने रहते हैं। वास्तु (Vastu) में भी तुलसी का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी निगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देती है। यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा है तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। तुलसी को सौभाग्य दायक माना गया है, लेकिन यदि इसे सही से न रखा जाए तो इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं।
पहले के समय में आंगन के बीचो-बीच तुलसी लगाई जाती थी, लेकिन आज के समय में घरों का आकार बदल गया है, इसलिए तुलसी के लिए सही स्थान का चुनाव करना आवश्यक है। गलत दिशा में लगी तुलसी से फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर की पूर्व या दक्षिणृ-पूर्व दिशा में तुलसी नहीं रखनी चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा से लेकर पूर्व-उत्तर यानी ईशान कोण में रखना शुभ रहता है।
24
यदि आपने घर में तुलसी रखी है तो उसका विशेष ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूखता है तो उसे दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। आपके घर में अगर तुलसी का पौधा सूख भी जाए तो उसे ऐसे ही न रखें। सूखी हुई तुलसी के स्थान पर नई तुलसी रोप दें और पुरानी तुलसी को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
34
तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके रख-रखाव में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है। तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए और इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए। तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए अन्यथा तुलसी सूखने लगती है।
44
कुछ लोग अपने घरों में जमीन में भी तुलसी लगा देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा गमले में लगाना ही सही रहता है। इसके अलावा तुलसी को छत के ऊपर लगाना भी सही नहीं माना जाता है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi