रावण परम ज्ञानी था, लेकिन इसके बाद भी उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। चाहे वो पत्नी हो, बहन या कोई अन्य स्त्री। रावण ने कभी पत्नी की बात नहीं मानी, बहन शूर्पणखा के पति का वध कर दिया और देवी सीता का हरण कर अपने महल में ले आया। इस तरह स्त्रियों का अपमान करने के चलते रावण का सर्वनाश हो गया। इसलिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।