Auto Expo 2023: दुनिया की सबसे शानदार गाड़ियों का मेला कब हुआ शुरू और यहां क्या होता है, जानें स्लाइड्स में

Published : Jan 10, 2023, 02:03 PM IST

ऑटो डेस्क : एशिया के दूसरे सबसे बड़े वाहन व्यापार मेले ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन (Auto Expo 2023) अब शुरू होने को तैयार है। चंद घंटे का इंतजार और फिर एक से बढ़कर एक चमचमाती गाड़ियां देखने को मिलने लगेंगी। शंघाई मोटर शो के बाद यह यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपो है। हर दो साल पर इसका आयोजन किया जाता है। इस बार इसकी शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है लेकिन आम लोगों के लिए यह 13 से 18 जनवरी तक खुला रहेगा। 37 साल पहले देश के पहले ऑटो एक्सपो का आयोजन हुआ था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ने इसका प्रमोशन किया था। तब से लेकर अब तक ऑटो एक्सपो के सफर पर एक नजर...

PREV
16
Auto Expo 2023: दुनिया की सबसे शानदार गाड़ियों का मेला कब हुआ शुरू और यहां क्या होता है, जानें स्लाइड्स में

भारत के पहले ऑटो एक्सपो की शुरुआत करीब 37 साल पहले 1985 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने की थी। यहीं से ऑटो एक्सपो का प्लान तैयार हुआ था और पहली बार 1986 में दिल्ली में ऑटो एक्सपो का आयोजित किया गया था। 

26

इसके बाद दूसरा ऑटो एक्सपो होने में करीब 7 साल लग गए और 1993 में ऑटो एक्सपो का दूसरा एडिशन हुआ। तब इसका उद्घाटन तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के हाथों हुआ था। इसी एक्सपो में हीरो होंडा स्प्लेंडर लॉन्च की गई थी जो बाद में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी। इसके बाद 1996, 1998, 2000, 2002 और 2004 में इसका आयोजन हुआ। 7वें एडिशन में करीब 20 देशों के 960 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। इसमें चीन, जर्मनी, यूके और ताइवान जैसे देश भी शामिल थे।
 

36

2006 में 8वें एक्सपो का आयोजन किया गया। तब देश के सबसे बड़े वाहन मेले में 50 से ज्यादा जर्मन कंपनियां, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल हुए। इसके अगले एडिशन 2008 में 'नैनो' को लॉन्च किया गया। इस एक्सपो में 1.8 मिलियन का फुटफॉल देखने को मिला औऱ 20,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। फिर 2010, 2012 में भी इसका सफल आयोजन किया गया।

46

2014 में जब ऑटो एक्सपो का 12वां एडिशन आया तो इस साल इस वाहन मेले को दिल्ली से नोएडा शिफ्ट कर दिया गया था। वेन्यू बदलने के बाद भी इसका असर कम नहीं हुआ और इस एक्सपो में 5,60,000 से ज्यादा विजिटर शामिल हुए। 2016 में मारुति सुजुकी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा से पर्दा उठा। जिसे बाद में खूब पसंद किया गया।

56

2018 में 14वें ऑटो एक्सपो को आम लोगों के लिए खोला गया। इस दौरान महिंद्रा ने बड़ी संख्या में कारों को पेश किया। महिंद्रा ने देश में पहली कन्वर्टिबल एसयूवी पेश की। जिसका नाम Stinger दिया गया।

66

2020 में ऑटो एक्सपो का 15वां संस्करण आयोजित किया गया। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बाजार में छाई रहीं। इसी साल BMW, फोर्ड, फिएट, होंडा और टोयोटा जैसी कंपनियों ने एक्सपो से दूरी बना ली।

इसे भी पढ़ें
Auto Expo 2023 : सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मेले में कैसे पहुंचे, इस रास्ते से जाएंगे तो नहीं मिलेगा ट्रैफिक

Auto Expo 2023 का काउंटडाउन शुरू : जानें शो की टाइमिंग से लेकर टिकट तक सबकुछ


 

Recommended Stories