KGF Actor Yash's Car Collection : KGF के रॉकी भाई के पास है एक से बढ़कर एक धांसू कार, कलेक्शन दमदार

Published : Jan 08, 2023, 12:11 PM ISTUpdated : Jan 10, 2023, 10:24 AM IST

ऑटो डेस्क : KGF चैप्टर-1 और चैप्टर-2 से फिल्मी दुनिया और दर्शकों के दिल में अपनी धाक जमा चुके यश का आज बर्थडे (KGF Actor Yash's Birthday) है। 8 जनवरी, 1986 को उनका जन्म हुआ था। उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही उन्होंने अपना नाम यश रख लिया। बता दें कि 12 साल में यश ने 14 फिल्में की हैं और सभी हिट रही हैं। इसी कारण उन्हें हिट मशीन भी कहा जाता है। 37 साल के यश के पास एक से बढ़कर एक दमदार कारें हैं। उनकी कारों का कलेक्शन देख आप उनकी पसंद के भी फैन हो जाएंगे। Photos में KGF के रॉकी भाई का कार कलेक्शन..

PREV
16
KGF Actor Yash's Car Collection : KGF के रॉकी भाई के पास है एक से बढ़कर एक धांसू कार, कलेक्शन दमदार

BMW 520D
यश के कार कलेक्शन में BMW 5-सीरीज भी है। यह उनके कार कलेक्शन की सिंगल सेडान है। यह काफी यूजफुल कार मानी जाती है। इस डीजल कार के साथ भी एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता है।

26

Mercedes GLC 250D Coupe
भारत में कई हस्तियों के कार कलेक्शन में कूप एसयूवी शामिल है। केजीएफ के रॉकी भाई के पास भी Mercedes GLC 250D कूप है। 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ यह कार आती है। इससे 192bhp और 320-400Nm का टॉर्क जेनरेट होता है।
 

36

Audi Q7
सबसे प्रीमियम SUVs में से एक क्यू7 ऑडी सेलिब्रिटीज के बीच काफी फेमस है। यश के पास भी Audi Q7 है। इसका इंटीरियर काफी बड़ा और इंजन पावरफुल है। इसकी डिजाइन भी काफी शानदार है।

46

Mercedes Benz GLS 350D
यश की लिस्ट में स्पोर्टी लुक वाली SUV GLS 350D भी है। यह डीजल इंजन कार है, जो 255bhp की पावर और 620Nm का टार्क जेनरेट करती है। इस इंजन में एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आता है।

56

Pajero Sport
कहा जाता है कि यश बड़ी SUVs के दीवाने हैं। यही कारण है कि उनकी कारों में सेकेंड जेनरेशन की पजेरो भी है। 2008 में लॉन्च की गई इस पजेरो में 2.5-लीटर डीजल इंजन लगा है। जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया जाता था।
 

66

Range Rover Evoque
यश के कार कलेक्शन में Range Rover Evoque भी शामिल है। फाइव-डोर और कन्वर्टिबल बॉडी स्टाइल वाली यह कार में कन्वर्टिबल जेड-फोल्डिंग कन्वर्टिबल रूफ सिस्टम के साथ एचएसई डायनामिक मॉडल में भी उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें
कार है या सिनेमा हॉल : बेजोड़ है BMW की यह कार, बैटरी, रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स दमदार, देखें Photos

Car Discount : मारुति की इन कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट, कस्टमर्स की मौज !

 

Recommended Stories