माइलेज में दमदार, 80 KMPH की रफ्तार..Photos में धांसू लुक वाले पांच E-Scooters

ऑटो डेस्क : इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (E Scooters) की डिमांड बढ़ रही है। इसके फायदे भी हैं। पहला पेट्रोल का खर्चा बचता है और दूसरा पर्यावरण भी सुरक्षित होता है। इनके मेंटेनेंस पर भी खर्चा कम ही होता है। केंद्र और राज्य सरकारों से मिल रही सब्सिडी भी इनकी प्राइज को कम करती हैं। अगर आप भी ई-स्कूटर्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां आपके लिए लेकर आएं हैं टॉप माइलेज, धांसू लुक और बजट फ्रेंडली पांच ई-स्कूटर्स. देखे Photos

Asianet News Hindi | Published : Jan 16, 2023 2:33 PM IST

15
माइलेज में दमदार, 80 KMPH की रफ्तार..Photos में धांसू लुक वाले पांच E-Scooters

Ather Energy 450x Gen 3
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Ather Energy 450x Gen 3 स्कूटर काफी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आ रहा है। इसकी रेंज 146 किमी है। इसकी कीमत 1,37,612 रुपए है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसकी प्राइज अलग-अलग हो सकती है।

25

Hero Motocorp Vida V1
Hero Motocorp के सब-ब्रांड Vida ने इसी महीने की शुरुआत में Vida V1 नाम से अपना पहला ई-स्कूटर मार्केट में उतारा। दो वैरिएंट Vida V1 Plus और Vida V1 Pro में यह स्कूटर आ रहा है। दोनों वैरिएंट 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड में आ रही है। वी1 प्रो 3.2 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और वी1 प्लस इतनी ही रफ्तार के लिए 3.4 सेकंड का समय लेता है। दोनों स्कटूर 163 किमी और 143 किमी का रेंज देते हैं। इनकी कीमतें 1,28,000 और 1,39,000 रुपए है।

35

Ola S1, Ola S1 Pro
ओला ने अलग-अलग मॉडल में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। ओला एस1 और ओला एस1 प्रो...दोनों ही स्कूटर दमदार रेंज के साथ आ रहे हैं। ओला एस 1 की रेंज 121 किमी है। वहीं, ओला एस1 प्रो फुल चार्ज में 181 किलोमीटर जाती है। ओला एस1 की 99,999 रुपए में आ रही है। वहीं, एस1 प्रो 1,29,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

45

Electric Optima CX
हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑप्टिमा सीएक्स भी काफी दमदार ई-स्कूटर है। यह डुअल-बैटरी मॉडल के साथ आ रहा है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 140 किमी तक जा सकता है। इसमें एक अलग बैटरी भी कंपनी ने दिया है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत 77,790 रुपए है।

55

Bajaj Chetak Electric Scooter 
बजाज चेतक का इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मार्केट में आ गया है। बजाज स्पेक्स शानदार ई-स्कूटर में से एक है। एक बार चार्ज करने के बाद इसे 90 किलोमीटर तक ले जा सकते हैं। इसकी कीमत 1,41,400 रुपए है।

इसे भी पढ़ें
6 सेकेंड में 100KM की रफ्तार पकड़ लेती है पहली हाइब्रिड SUV, ऑटो एक्सपो 2023 की 6 लग्जरी कारों की खूबियां

अब कार खरीदना हुआ महंगा, Maruti ने इन गाड़ियों के दाम बढ़ाएं, जानें कौन सी गाड़ी कितनी महंगी


 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos