ऑटो डेस्क : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री (Automobile Industry) में आए दिन नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। जिस तरह से इस सेक्टर में बदलाव आ रहे हैं, उसका फायदा कस्टमर को मिल रहा है। अब तक आपने धांसू फीचर्स के साथ एक से बढ़कर एक शानदार कारें देखी होंगी लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उस पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, जर्मन कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) एक ऐसी कार लेकर आई है, जिसका फीचर्स कमाल का है। आप सिर्फ एक बटन दबाकर इस कार का रंग बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कलर बदलने वाली इस कार के बारें में..
BMW कंपनी की तरफ से यह कार पेश की गई है। कार अपना कलर बदल सकती है। बस आपको एक बटन क्लिक करने की जरूरत है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी शेयर की है। इस कार का नाम बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो (BMW iX Flow) है। यह ई इंक से लैस है।
25
कार कितने कलर बदल सकेगी, इसकी जानकारी अभी तक कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कार तीन कलर बदल सकती है। बटन दबाकर सफेद, काला और ग्रे कलर में कार को बदल सकते हैं।
35
सबसे बड़ा सवाल कि आखिर यह कार कलर कैसे बदल लेती है? इसकी जानकारी भी कंपनी की तरफ से दी गई है। कंपनी ने बताया है कि रंग बदलने की प्रक्रिया इलेक्ट्रिक सिग्नल से कंट्रोल होती है। इस तकनीक को इलेक्ट्रोफोरेटिक कहा जाता है। इसके लिए ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता नहीं होती है।
45
कंपनी ने बताया कि अलग-अलग रंग के पिगमेंट आते हैं, जिससे सेलेक्ट किए गए कलर में पूरी कार का कलर चेंज हो जाता है। कंपनी के ग्रुप डिजाइन प्रमुख एड्रियन वैन ने बताया कि बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो एक एडवांस रिसर्च और डिजाइन प्रोजेक्ट है। यह कंपनी के आगे की सोच का सबसे बड़ा उदाहरण भी है।
55
कार के रंग बदलने का फायदा भी कस्टमर को मिलेगा। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि रंग बदलने का फायदा कार के एवरेज को होगा। दरअसल, गर्मी में सफेद रंग सूरज की गर्मी को अवशोषित नहीं करती है। इससे अगर आप इसे सफेद रंग में बदल देते हैं तो कार हीट कम होगी और ठंड के मौसम में काला रंग सूरज की गर्मी को अवशोषित करेगी, जिससे कार जल्दी गर्म हो जाएगी।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.