Published : Jan 04, 2023, 03:14 PM ISTUpdated : Jan 10, 2023, 10:28 AM IST
ऑटो डेस्क : भारत की पहली सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) जल्द ही लॉन्च होने वाली है। स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) की इस कार का रेंज जबरदस्त है। इसका नाम Skoda Enyaq iV है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इस SUV को पुणे के पास एक चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया था। उसी दौरान इसकी तस्वीरें भी लीक हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV ब्लैक कलर शेड में कंपनी ने तैयार की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चेक ऑटोमेकर ने टेस्टिंग के लिए इस एसयूवी को भारत में इंपोर्ट किया है। इसे 2023 की दूसरी छमाही के आसपास इसके देश में लॉन्च होने की उम्मीद है। जानें कितना दमदार हैं इस कार के फीचर्स और रेंज..
खास अंदाज में डिजाइन
Enyaq iV इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुछ खास अंदाज में डिजाइन किया गया है। इसे Volkswagen ग्रुप के MEB चेसिस पर बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लिथियम-आयन बैटरी पैक यूज किया गया है।
25
इतनी रेंज किसी और में नहीं
भारत में इस कार का जो मॉडल स्पॉट किया गया है, वह Enyaq iV 80x है। इसमें टॉप मॉडल की तरह स्पेसिफिकेशन भी है। 125kW डीसी फास्ट चार्जर के साथ 77kWh बैटरी पैक इसमें दी गई है। AWD और 261 bhp देने वाले फ्रंट और रियर एक्सल दोनों से इस कार को लैस किया गया है।
35
एक चार्ज में कानपुर से दिल्ली तक
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज 6.9 सेकंड में ही 0-100KM प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। एक बार चार्ज करने पर कार 513 किलोमीटर तक चल सकती है। यानी एक चार्ज में दिल्ली से कानपुर से भी ज्यादा दूरी तक कर सकते हैं।
45
कमाल के फीचर्स
Enyaq iV को ग्लोबल लेवल पर रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में मार्केट में उपलब्ध है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक चमड़े से लिपटा स्टीयरिंग व्हील, चमड़े और माइक्रोफाइबर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स हैं।
55
एडवांस फीचर्स से लैस है कार
कार में Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 19-इंच के Proteus एलॉय व्हील भी दिया गया है। इसके साथ ही कई एडवांस फीचर्स भी कार में दिया गया है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.