फर्श से अर्श का सफर तय कर 4 बार CM बनी दलित की बेटी, आज काफिले में शामिल है करोड़ों की गाड़ियों

ऑटो डेस्क: 15 जनवरी 1956 को मायावती का जन्मदिन है। बहुजन समाज पार्टी की नेशनल प्रेसीडेंट मायावती ने पिछड़े समाज से आकर यूपी की मुख्यमंत्री बनने का कारनामा भी कर दिखाया। उन्होंने एक दो बार नहीं, बल्कि चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके कार्यकाल को विवादों की वजह से ज्यादा याद रखा जाता है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान कई सराहनीय काम भी किये। गरीबी से उठकर सीएम का सफर तय करने वाली मायावती अपने आलीशान जीवन जीने के ढंग की वजह से भी जानी जाती हैं। मायावती एक शानदार बंगले में रहती हैं। साथ ही उनके काफिले में कई महंगी कार शामिल है। आज हम उनके कार कलेक्शन के बारे में बात करेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2021 3:57 AM IST

17
फर्श से अर्श का सफर तय कर 4 बार CM बनी दलित की बेटी, आज काफिले में शामिल है करोड़ों की गाड़ियों

चार बार यूपी की सीएम बन चुकी मायावती हमेशा से चर्चा में रही हैं। चाहे वो सीएम हो या ना हो, खबरों में वो हमेशा छाई रहती हैं। मायावती की दौलत में हुए इजाफे की वजह से भी उनकी काफी चर्चा हुई थी। मायावती को गोल्ड और प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना काफी पसंद है।  

27

बात अगर उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की करें, तो इनके बारे में जानने के बाद आपको अहसास होगा कि वो काफी शौकीन हैं। उनके काफिले में शामिल गाड़ियां एंटीक भी हैं और कीमती भी। 

37

सबसे पहले बात करते हैं उनके कलेक्शन में शामिल टोयोटो फॉर्च्यूनर की। ये गाड़ी 174.5 पीएस की पावर और 450 एनएम का टार्क जनरेट करती है। ये एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में आते हैं। पेट्रोल और डीजल दोनों में ही 4 सिलेंडर वाले इंजन लगे हैं। इस कार की इंजन 5 स्पीड एटी/एमटी से लैस  है। इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 26.69 लाख से 32.48 लाख रुपये तक है।

47

मायावती के कार कलेक्शन में अगला नाम है टोयोटा इनोवा। बात अगर इंजन और पावर की करें, तो इसके डीजल वेरिएंट में 4 सिलेंडर हैं। जो 147.8 बीएचपी की पावर और 343 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करते हैं। वहीँ इसका पेट्रोल वेरिएंट भी धांसू है। ये 163.7 बीएचपी की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 13.35 लाख से 22.15 लाख रुपये तक है।

57

मायावती को पुरानी चीजों का भी काफी शौक है। तभी तो अब तक उनकी कार कलेक्शन में हिंदुस्तान एम्बेस्डर शामिल है। 1958 से ये मॉडल भारत में बनना शुरू हुआ जब हिंदुस्तान मोटर्स की शुरुआत हुई थी। महंगी कारों के आने से पहले सभी नेता एम्बेस्डर में ही चलते थे। अभी तक मायावती के पास ये कार मौजूद है।  
 

67

मायावती इन कार में ही ज्यादातर नजर आती हैं। वहीं बात अगर उनके काफिले में शामिल अन्य कार की करें तो इसमें कई अन्य एसयूवी भी शामिल हैं। इनमें प्रमुख कार हैं- मर्सिडीज-बेंज ( Mercedes Benz ), इसुजू ( Isuzu ) और स्कॉर्पियो।

77

हालांकि, अपने आखिरी चुनावी घोषणा पत्र में मायावती ने किसी नई गाड़ी को खरीदने का जिक्र नहीं किया है। फिलहाल उनकी कार कलेक्शन में इन नामों का ही जिक्र है। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos