ऑटो न्यूज. 10 Most Expensive Cars In The World In 2022: एक बड़ी और लग्जीरियस कार खरीदने का शौक दुनिया के हर इंसान के मन में होता है। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक कार हो, हालांकि कुछ लोग अपनी ड्रीम कार को खरीदने में जुटे रहते हैं। आज इस खबर में हम आपको एक-दो नहीं बल्कि दुनिया की ऐसी 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनियाभर के करोड़ों लोगों की ड्रीम कार हैं। हम बात करने जा रहे हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी कारों के बारे में। इनमें से कुछ कारों की कीमत तो इतनी ज्यादा है कि इतनी कीमत पर लोग बड़े से बड़े बंगला तक खरीद लें। दुनिया की इन टॉप 10 सबसे महंगी कारों की लिस्ट में Pagani, Mercedes और Bugatti से लेकर Rolls Royce जैसी बड़ी कंपनियों की कारें शामिल हैं। तो चलिए इन कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Rolls Royce Boat Tail (करीब 214.59 करोड़):
कंपनी ने इसका पब्लिक डेब्यू 2021 के अंत में इटली में किया था। पावर की बात करें तो इसका 6.75 लीटर का ट्विन टर्बो V12 इंजन 563 हॉर्सपावर जनरेट करने में सक्षम है। इस कार में कस्टम हाई-एन्ड फिनिश मौजूद है। इसमें शैम्पेन फ्रिज के साथ सन अम्ब्रेला भी मौजूद है। ऑफिशियली यह 2022 की मोस्ट एक्सपेंसिव न्यू कार इन द वर्ल्ड है।
210
Bugatti La Voiture Noire (करीब 102.74 करोड़):
यह वर्ल्ड वॉर सेकंड के दौरान खो चुकी Jean Bugatti का मॉडर्न अवतार मानी जाती है। 260 mph (420 किमी/घंटे) की टॉप स्पीड वाली यह लग्जीरियस कार दुनिया की सबसे पावरफुल कार में से एक है। इसका Quad-turbo W16 8.10 लीटर का इंजन 1500 हॉर्सपावर जनरेट करता है। यह मात्र 2 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। बता दें कि काफी वक्त तक यह दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी बनी रही थी।
310
Rolls Royce Sweptail (करीब 98.14 करोड़):
कभी यह कार दुनिया की सबसे महंगी कार रही है। इसका अधिकार 2013 में सुपर-याच और एयरक्राफ्ट विशषज्ञ ने ले लिया था। आज यह इस फेहरिस्त में थोड़ी नीचे जरूर है पर इस कार के लुक्स और पावर बेमिसाल हैं।
410
Bugatti Centodieci (करीब 69 करोड़):
यह सबसे पावरफुल Bugatti है जो chiron से भी बेहतर कही जा सकती है। 1577 हॉर्सपावर quad-turbo W-16 के साथ यह बुगाती की सबसे क्विक accelerating कार भी है। यह सिर्फ कीमत नहीं बल्कि पावर के मामले में भी जबरदस्त है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 378km/h पर सीमित है।
510
Mercedes Maybach Exelero (करीब 61.34 करोड़):
यह अल्ट्रा हाई-परफॉरमेंस कार है जो 690bhp Twin-Turbocharged V12 इंजन के साथ आती है। यह 100km/h की रफ्तार पर मात्र 4.4 सेकंड में पहुंच जाती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 349km/h है। इस सब के साथ इसमें अल्ट्रा-फाइन लक्ज़री भी मिलती है।
610
Pagani Codalunga (करीब 60 करोड़):
1960 की इटैलियन कोचबिल्डिंग पर बेस्ड इस कार में ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 6 लीटर V12 मिलत है जो 829hp और 1097nm टॉर्क जनरेट करता है। इस कार का लुक भी इसे काफी स्पेशल बनाता है।
710
SP Automotive Chaos (करीब 49.07 करोड़):
यह इस लिस्ट में नया नाम है। Chaos में आपको 2000 की हॉर्सपावर मिलती है। इसमें 4 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V10 मौजूद है। इस कार का और महंगा वर्जन भी मौजूद है जो 3000 हॉर्सपावर देता है।
810
Bugatti Divo (करीब 44.5 करोड़):
Divo काफी हद्द तक Chiron का हल्का वर्जन कहा जा सकता है। यह 1500 की सामान हॉर्सपावर देता है। Chiron की तुलना में इसमें लाइट व्हील्स हैं, कार्बन फाइबर इंटरकूलर और कुछ और ऐसे बदलाव जो Divo को Chiron का हल्का वर्जन बनाते हैं। हालांकि, Divo का एरोडायनामिक सेटअप इसे नार्डो टेस्ट track में 8 सेकंड फास्ट बनाता है।
910
Pagani Huayra Imola (करीब 44 करोड़):
इसमें ट्विन टर्बोचार्ज्ड 6 लीटर V12 इंजन मौजूद है जो 827 hp और 1099 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह अब तक की दूसरी सबसे महंगी Pagani कार है।
1010
Bugatti Mistral (करीब 40 करोड़):
इस गाड़ी में W16 इंजन के साथ 1577 हॉर्सपावर मिलती है। भले ही इसमें रूफ नहीं है पर Mistral में Chiron के बेस्ट फीचर्स और Bolide के बेहतरीन एलिमेंट्स हैं। खास बात यह है कि Bugatti ने इस कार की सिर्फ 99 यूनिट्स बनाई थी। इन सभी को खरीदा जा चुका है।