Anand Mahindra ने निभाया वादा, paralympian Avani Lekhara को डिलीवर की गई कस्टम-मेड XUV700 गोल्ड एडीशन

ऑटो डेस्क, Mahindra delivers custom-made XUV700 to paralympian Avani Lekhara : आनंद महिंद्रा जो वादा करते हैं वो निभाते जरुर हैं। पिछले साल अगस्त में, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कार निर्माता के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रमुख वेलुस्वामी आर (Veluswamy R) को पैरा ओलपिंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला अवनि लेखरा (Avani Lekhara) के लिए कस्टमाइज्ड एसयूवी डिजाइन करने को कहा था।   वहीं अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पैरालिंपिक में देश को  पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को एक कस्टम-निर्मित XUV700 एसयूवी डिलीवर कर दी है। एथलीट अवनि ने एक्सयूवी 700 की तस्वीरें शेयर कीं हैं। वहीं उनके लिए बनाई गई सुविधाजनक एसयूवी के लिए महिंद्रा को धन्यवाद दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 5:01 AM IST / Updated: Jan 20 2022, 10:55 AM IST

16
Anand Mahindra ने निभाया वादा, paralympian Avani Lekhara को डिलीवर की गई कस्टम-मेड XUV700 गोल्ड एडीशन

अवनि लेखारा ने शेयर की पिक्स
वहीं अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पैरालिंपिक में देश की पहली स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को एक कस्टम-निर्मित XUV700 एसयूवी डिलीवर कर दी है। एथलीट अवनि ने एक्सयूवी700 की तस्वीरें शेयर कीं हैं। वहीं उनके लिए बनाई गई सुविधाजनक एसयूवी के लिए महिंद्रा को धन्यवाद दिया है।

26

ओलंपिक और पैरालंपिक में सफल भारतीय एथलीटों को पुरस्कृत करने के लिए महिंद्रा ने कमिटमेंट किया था, इसकी बानगी तब नजर आई थी जब  पिछले साल ट्रैक और फील्ड (जैवलिन थ्रो) में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को XUV700 दी गई थी।
 

36

महिंद्रा ने निभाया वादा
वहीं अवनि लेखरा को भी नीरज चोपड़ा की तरह XUV700 का टॉप वेरिएंट गिफ्ट किया गया है, इसकी ग्रिल भी गोल्ड प्लेटेड है।

46

सीटों को किया जा सकता है व्यवस्थित
इस एसयूवी की आगे की सीटों को इस तरह से रिडिजाइन किया गया है कि वह अंदर जाने और बाहर निकलने में आरामदायक हो, साथ ही ड्राइविंग को आसान बना सके। सीटों को साइड में धकेला जा सकता है, इससे अवनि लेखरा के लिए एसयूवी पर चढ़ना या उतरना आसान हो जाएगा। एसयूवी का ऑटो सिस्टम सीटों को मनमफिक व्यवस्थित करने में मदद करता है।

56

दिव्यांग के हिसाब से डिजाइन की गई एसयूवी
टोक्यो पैरालिंपिक 2021 (Tokyo Paralympics 2021) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद अवनि लेखरा को एक अनुकूलित एसयूवी उपहार में देने का निर्णय लिया गया था। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Mahindra Group Chairman Anand Mahindra) ने कहा कि वह उनके लिए सुविधाजनक एक नई एसयूवी विकसित करना चाहते हैं जो विशेष रूप से दिव्यांग लोगों (abled people) के लिए डिज़ाइन किया गया है। महिंद्रा ने कार निर्माता के वैश्विक उत्पाद विकास प्रमुख वेलुस्वामी आर (Veluswamy R) से लेखारा के लिए एसयूवी डिजाइन करने में मदद करने के लिए कहा था। महिंद्रा की सबसे हालिया पेशकश - XUV700 SUV को वेलुस्वामी आर ने ही डेवलप किया है।

66

XUV700 SUV की है जबरदस्त डिमांड
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल XUV700 SUV को 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। एसयूवी को पांच के साथ-साथ सात-सीट लेआउट में और मैनुअल के साथ-साथ एटी, और पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है। 2021 XUV700 को XUV500 के अपडेट वर्जन के रूप में कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें एक नया बॉडी डिज़ाइन, कई नई सुविधाएं, सुरक्षा उपकरण और नए फीचर्श शामिल किए गए हैं। इसका मुकाबला Tata Safari, Hyundai Alcazar और Kia Carens जैसी एसयूवी के साथ होता है। 

ये भी पढ़ें-
माइक्रोसॉफ्ट डील से सोनी कॉर्प का हुआ 14 साल बाद सबसे बड़ा नुकसान, एक दिन में करीब 1.5 लाख करोड़ डूबे
Toyota Hilux pick-up कुछ घंटों में कर दिया जाएगा लॉन्च, लुक और खूबियों में देगा Fortuner को टक्कर
सरकार ने Green Energy को बूस्‍टर डोज, IREDA को 1500 करोड़ रुपए देने की कैबिनेट से मिली मंजूरी
Paytm Share Price: दो महीने में निवेशकों के डूब गए एक लाख रुपए ज्‍यादा, जानिए कैसे

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos