Published : Nov 17, 2022, 02:10 PM ISTUpdated : Nov 17, 2022, 02:20 PM IST
ऑटो न्यूज. Here are 5 affordable Electric Cars in India: बुधवार को मुंबई बेस्ड नई ऑटोमोबाइल कंपनी PMV ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E लॉन्च की है। इस कार की कीमत मात्र 4.79 लाख रुपए है और यह देश की सबसे सस्ती कार होने के साथ-साथ देश की सबसे छोटी कार भी है। गौरतलब है कि इन दिनों पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के चलते देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेज से बढ़ गई है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें बनाना शुरू कर दिया है। देश में महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टाटा जैसी कई बड़ी कंपनियां भी इस रेस में शामिल हैं। इसी बीच PMV ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करके सभी कंपनियों को जबदस्त चैलेंज दे दिया है और मजेदार बात यह है कि लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने 6 हजार कारों की बुकिंग कर ली थी। बहरहाल, इस खबर में हम आपको EaS-E के अलावा भी देश में मौजूद कुछ सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
महिंद्रा ई-वरीटो (Mahindra E Verito)
बाकी कंपनियों को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी भारत में एकमात्र इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ई-वरीटो को लॉन्च किया है। इस कार की कीमत 10.15 लाख रुपए से लेकर 10.49 लाख रुपए तक है। यह इलेक्ट्रिक सेडान सिंगल चार्ज बैटरी पर 110Km तक की रेंज देती है। यह दो वेरिएंट में आती है।
25
टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV)
टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर ईवी भी देश में मिलने वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। यह कॉम्पैक्ट सेडान कार 26 kWh की बैटरी से लैस है, जो सिंगल चार्जिंग में 306 किलोमीटर की रेंज देती है। देश में इसकी कीमत 12.49 लाख रुपए की शुरू होती है।
35
टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV)
यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। टाटा नेक्सॉन ईवी की कीमत 14.79 लाख रुपए से लेकर 17.50 लाख रुपए तक है। फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी रेंज 312km तक की है। DC Fast Charging विकल्प का इस्तेमाल करने पर इसकी बैटरी एक घंटे में चार्ज हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने टाटा नेक्सन ईवी मैक्स के नाम से नेक्सन ईवी का अपडेट मॉडल भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 17.74 लाख रुपए और यह फुल चार्ज पर 437 किमी तक की रेंज देती है।
45
हुंडई कोना (Hyundai Kona)
39.2 kWh की बैटरी वाली हुंडई कोना की कीमत 23.84 लाख रुपए से शुरू होती है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किलोमीटर की रेंज देती है। यह एक घंटे में 80 प्रतिशत तक फास्ट चार्ज होती है।
55
एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV)
यह भारत में मिड रेंज इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे पसंदीदा कार है। कंपनी इसे दो वेरिएंट्स में बेचती है। इसके एक्साइट वेरिएंट की कीमत 22 लाख रुपए से शुरू होती है और एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 25.88 लाख रुपए से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज पर 461 km तक की रेंज देती है।