पांच राज्यों ने की बड़ी सेल
इससे पहले 10 दिसंबर को नितिन गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में संसद (Parliament) को जानकारी दी थी कि देश में मौजूदा समय में 870,141 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। सबसे अधिक 2,55,700 इलेक्ट्रिक गाड़ियां यूपी में रजिस्टर्ड की गई हैं। दिल्ली में 125,347 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्टर्ड किए गए हैं। वहीं कर्नाटक में 72,544 वाहन पंजीकृत किए गए हैं। बिहार चौथे और महाराष्ट्र पांचवें नंबर का राज्य है जहां पर ईवी वाहनों की डिमांड बढ़ी है। बिहार में 58,014 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और महाराष्ट्र में 52,506 पंजीकृत इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदी गई हैं।