Tigor और Tiago CNG ने आते ही मचा दिया धमाल, टाटा ने कुछ दिनों में ही बेच दी इतनी कारें

Published : Feb 02, 2022, 04:09 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 04:10 PM IST

ऑटो एंड बिजनेस डेस्क, Tata Motors launched Tigor CNG and Tiago CNG in January : टाटा मोटर्स बीते महीने की शुरुआत में  CNG bandwagon में शामिल हो गई है। अब मारुति सुजुकी और हुंडई से मुकाबला  करने टाटा भी अपनी सीएनजी कारों के साथ बाजार में मौजूद है। CNG Passenger Vehicle बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी रखने के स्पष्ट इरादे के साथ, टाटा मोटर्स ने जनवरी महीने की 12 तारीख को टिगोर और टियागो सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसके कुछ ही हफ्तों में, यह दोनों वाहनों की 3,000 यूनिट्स को बेचने में कामयाब रही है। देखें इन दोनों कारों आखिर इतना पसंद क्यों किया जा रहाहै... 

PREV
16
Tigor और Tiago CNG ने आते ही मचा दिया धमाल, टाटा ने कुछ दिनों में ही बेच दी इतनी कारें

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से वैकल्पिक ईंधन स्रोतों द्वारा संचालित वाहनों पर लोगों का फोकस है। इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी की पेशकश की है, हालांकि ईवी की कीमतें, कम रेंज जैसे मुद्दों को लेकर ग्राहकों की चिंताएं बनी हुई हैं। इसलिए सीएनजी इस समय बेहतर विकल्प बन गया है।

26

Tigor CNG और Tiago CNG मॉडल Tata Motors के इरादों को स्पष्ट कर चुकी है। इसमें सभी प्रकार की ग्राहक आवश्यकताओं के लिए ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान, कंपनी के अधिकारियों ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के अलावा प्रमुख भारतीय शहरों और कस्बों में सीएनजी स्टेशनों की बढ़ती संख्या की ओर भी इशारा किया था, दरअसल सीएनजी स्टेशनों की उपलब्धता सीएनजी वाहनों की मांग में वृद्धि करेगी। 

36

टाटा सीएनजी कारों में उन्नत उच्च गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील सीएनजी किट (advanced high-quality stainless steel CNG kits) दी गई हैं, ये काफी ड्यूरेबल होने का वादा करती हैं। इसमें ग्राहकों की सुविधा के लिए कई नए फीचर्स दिए गए हैं। 

46

Tiago और Tigor CNG में लीक डिटेक्शन तकनीक भी दी गई है जो गैस रिसाव और अन्य समस्या के समय कार को ऑटोमेटिक तरीके से पेट्रोल इंजन पर स्विच करना सुनिश्चित करती है। इन कारों में एक advanced ECU, सीएनजी को सीधे स्टार्ट करने में सक्षम है। इसमें तेजी से सीएनजी ईंधन भरने के लिए विशेष नोजल सहित कई नई तकनीक दी गईं हैं।  
 

56

टाटा टिगोर सीएनजी और टियागो सीएनजी इंजन
Tiago CNG और Tigor CNG दोनों ही फुल टैंक पर 300 किमी की CNG रेंज ऑफर करती हैं। यह सुनिश्चित करता है कि Tiago और Tigor CNG पेट्रोल और CNG दोनों टैंकों के साथ लंबी दूरी तक चल सकती हैं। 

Recommended Stories