- Home
- Auto
- Cars
- Hyundai Motors India को साल के शुरूआती महीने में लगा जोर का झटका, इतने फीसदी गिरी बिक्री
Hyundai Motors India को साल के शुरूआती महीने में लगा जोर का झटका, इतने फीसदी गिरी बिक्री
ऑटो डेस्क। सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से कई कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं अभी भी हालातों में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। दिसंबर के बाद साल 2022 के शुरुआती महीने में भी बड़ी कंपनियों का घाटा बदस्तूर जारी है। हुंडई मोटर्स इंडिया ( Hyundai Motors India) ने अपनी जनवरी 2022 की बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। बीते साल दिसंबर महीने में टाटा मोटर्स ने हुंडई को दूसरे स्थान से तीसरे पायदान पर खिसका दिया था। वहीं जनवरी महीने में भी Hyundai Motor बिक्री के मामले में पिछड़ रही है। देखें आंकड़े और कंपनी का इस संबंध में क्या कहना है...

बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट
बीते महीने हुंडई की सेल के आंकड़े पिछले साल जनवरी महीने की तुलना में 11 प्रतिशत कम है, हुंडई ने साल 2021 के जनवरी महीने में 60,105 यूनिट्स की सेल की थीं। वहीं बीते महीने कुल 53,427 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।
दिसंबर-2021 से बेहतर प्रदर्शन किया
हालांकि, कंपनी ने दिसंबर-2021 की तुलना में जनवरी- 2022 में बिक्री के आंकड़ों में रिकवरी की है, जबकि कुल सैलिंग में 48,933 यूनिट्स के साथ 26.6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हुंडई इस साल के लिए बड़ा प्लान लेकर चल रहीहै लेकिन उसे पहले महीने ही बड़ा झटका लगा है।
घरेलू बिक्री घटी
Hyundai Motor की दी गई जानकारी के मुताबिक देश की डोमेस्टिक सेल में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बीते साल जनवरी 2021 में 52,005 कारों की बिक्री की थी, वहीं इस साल जनवरी महीने में कुल 44,022 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। बता दें कि बीते कुछ सालों से भारत में मारूति के बाद हुंडई की कारों की सबसे ज्यादा सेल हो रही थी, लेकिन बीते साल टाटा ने बिक्री में हुंडई को पीछे छोड़ दिया है।
निर्यात में हुआ इजाफा
हुंडई ने इम्पोर्ट में सुधार किया है। हुंडई ने कहा कि उसका इम्पोर्ट पिछले महीने बढ़कर 9,405 यूनिट हो गया, जो पिछले साल जनवरी में 8,100 यूनिट था। बता दें कि Hyundai Motor भारत की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।
सेमीकंडक्टर बनी बड़ी समस्या
हुंडई मोटर इंडिया ने 1 फरवरी 2022 को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में कमी की वजह से प्रोडक्शन और डिलीवरी में डिले हो रहा है। कंपनी स्थितियों पर नजर बनाए हुए है। हुंडई अपने ग्राहकों की मांग समय पर पूरा करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। बता दें कि देश में विभिन्न कंपनियां इस समस्या से जूझ रहीं है। देश में कुल 7 लाख डिलीवरी पेंडिंग हैं।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi