FREE में घर ले आएं डेढ़ लाख की रॉयल इनफील्ड, बस 60 मिनट में करना होगा छोटा सा 1 काम

Published : Jan 29, 2021, 11:55 AM IST

ऑटो डेस्क: अगर हम आपसे कहें कि आपके पास फ्री में रॉयल इनफील्ड घर ले जाने का मौका है तो? आपको लगेगा कि आपके साथ मजाक किया जा रहा है। लेकिन पुणे में एक रेस्त्रां ने लोगों के लिए बुलेट थाली निकाली है। इस थाली को एक घंटे में खत्म करने पर आपको मुफ्त में एक बुलेट दी जाएगी। इस ऑफर के बाद रेस्त्रां की काफी चर्चा हो रही है। फ्री में बुलेट के लालच से अचानक ही यहां ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। 4 किलो की है बुलेट थाली... 

PREV
17
FREE में घर ले आएं डेढ़ लाख की रॉयल इनफील्ड, बस 60 मिनट में करना होगा छोटा सा 1 काम

पुणे के शिवराज होटल  में स्वादिष्ट नॉन-वेज थाली की शुरुआत की है। इसका नाम रखा गया है बुलेट थाली। इस थाली का वजन है चार किलो। अगर आपने अकेले इस थाली को एक घंटे में खत्म कर दिया तो आपको फ्री में रॉयल इनफील्ड दी जाएगी। 

27

होटल के मालिक ने बताया कि इस ऑफर की शुरुआत कस्टमर्स को रिझाने के लिए की गई है। जबसे इस ऑफर की घोषणा की गई है तब से यहां ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ गई है। लोग इस थाली को खत्म करने की उम्मीद में आ रहे हैं। 

37

बुलेट थाली का वजन 4 किलो है। इसमें कई तरह की डिशेज शामिल है। इसे खत्म करने के लिए लोगों को 60 मिनट का समय दिया जाता है। जो भी इसे एक घंटे में खत्म करेगा उसे मिलेगी एक लाख 65 हजार की ये बुलेट। 

47

थाली में कई तरह की डिशेज परोसी जाती है। इसमें कुल 12 आइटम्स हैं। जिसमें फ्राई सुराई, फ्राई फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, चिकन मसाला और बिरयानी जैसी टेस्टी डिशेज शामिल है। 

57

इस थाली को बनाने में 55 लोग जुटते हैं। इसकी कीमत 25 सौ रुपए है। साथ ही होटल के बाहर 5 रॉयल इनफील्ड खड़ी है। ये लोगों को इसे जीतने का आमंत्रण देती है।  
 

67

जबसे ये ऑफर शुरू हुआ है तबसे अभी तक इसे सिर्फ एक शख्स ने जीता है। सोलापुर के रहने वाले सोमनाथ ने इस बुलेट थाली को अकेले एक घंटे में खत्म कर घर  लाने में सफलता पाई थी। 

77

कई लोग अब इस रेस्त्रां में बुलेट जीतने का ख्वाब लेकर आ रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए हो सकता है रेस्त्रां कुछ और ऑफर्स की भी शुरुआत करे। फिलहाल तो लोग आते हैं और बुलेट के लालच में थाली ऑर्डर करते हैं। हालांकि इसे अभी तक सिर्फ एक ने ही खत्म किया है। 

Recommended Stories