भारत में कई बार आपने ऐसे मामले सुने होंगे जहां जमीन की वजह से हुई रंजिश में किसान को गोली मार दी जाती है। हरियाणा और पंजाब में तो ऐसे कई मामले सामने आते हैं। साथ ही इनमें पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती है। इसी कारण हरियाणा के एक किसान ने अपने लिए बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर ही बनवा डाला।