मौत के डर से किसान ने बना डाला बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर, ना गोली ना लाठी-डंडों का होगा असर

Published : Mar 18, 2021, 11:02 AM IST

ऑटो डेस्क: जरुरत इंसान को कई नई चीजें ट्राई करवा देती है। उसपर भी अगर जरुरत जान बचाने की हो तो इसके लिए इंसान कुछ भी कर गुजरता है। भारत में जमीन विवाद में हत्या आम बात है। गांव से लेकर शहरों में जमीन विवाद में गोलियां चल जाती हैं। खासकर भारत के पंजाब और हरियाणा में। इन राज्यों में सबसे ज्यादा खेती की जाती है। ऐसी में जमीन विवाद भी यहां सबसे ज्यादा होते हैं। किसानों को यहां जान का खतरा काफी ज्यादा होता है। ऐसे में एक किसान ने अपनी जान बचाने के लिए बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर ही बना डाला। नहीं होगा गोलियों का असर... 

PREV
16
मौत के डर से किसान ने बना डाला बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर, ना गोली ना लाठी-डंडों का होगा असर

भारत में कई बार आपने ऐसे मामले सुने होंगे जहां जमीन की वजह से हुई रंजिश में किसान को गोली मार दी जाती है। हरियाणा और पंजाब में तो ऐसे कई मामले सामने आते हैं। साथ ही इनमें पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती है।  इसी कारण हरियाणा के एक किसान ने अपने लिए बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर ही बनवा डाला। 

26

हरियाणा के सोनीपत के खुरमपुर गांव में रहने वाले एक किसान ने ये ट्रैक्टर बनवाया है। इसे बनाने में कुल 5 लाख रुपए का खर्च आया। इस ट्रैक्टर पर गोली से लेकर लाठी-डंडों का कोई असर नहीं होगा। इसे आपसी विवाद की वजह से बनवाया है। 

36

खुरमपुर गांव में रहने वाले किसानों का कहना है कि यहां जमीन विवाद में मर्डर कर दिया जाता है। अभी तक इन विवादों ने कई किसानों की जान ले ली है। ऐसे में इस किसान ने खेती करने के लिए बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर बना डाला। 
 

46

इस किसान को डर था कि खेती करने के दौरान उसपर  हमला किया जा सकता है। इस वजह से उसने ऐसा ट्रैक्टर बना डाला जिसपर अटैक नहीं किया जा सकता है। 

56

अब बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर की वजह से किसान बेधड़क खेती कर रहा है। उसका कहना है कि कई  किसानों को उसके ही खेत में गोली मार दी जाती है। ऐसे में इस ट्रैक्टर की वजह से अब उसकी जान सुरक्षित है। 

66

पंजाब और हरियाणा में सबसे ज्यादा खेती की जाती है। ऐसे में जमीन विवाद भी यहां सबसे ज्यादा होते हैं। किसानों को यहां जान का खतरा काफी ज्यादा होता है। इसी वजह से किसान ने अपनी जान बचाने के लिए बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर बनवाई। 

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories