55 साल के किंग खान को है महंगी कार का शौक, इतनी कीमत में चल जाएगा लाखों लोगों का महीने का राशन

ऑटो डेस्क। बॉलीवुड के सुपर स्टार किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस साल नवंबर महीने में 55 साल के हो गए। शाहरुख खान सदाबहार अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्म हिट होती है। किंग खान ऐसे स्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और इस उम्र में भी उनका चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान बेशुमार दौलत कमाई है। उनका घर 'मन्नत' बेहद महंगे घरों में शामिल है। इसके साथ ही किंग खान को लग्जरी कारों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में बुगाटी (Bugatti) की कारों से लेकर बीएमडब्ल्यू (BMW) और हुंडई (Hyundai) की कारें तक शामिल हैं। आज डालते हैं एक नजर शाहरुख खान के कार कलेक्शन पर।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 26, 2020 7:39 AM IST

16
55 साल के किंग खान को है महंगी कार का शौक, इतनी कीमत में चल जाएगा लाखों लोगों का महीने का राशन

शाहरुख खान के कार कलेक्शन में बुगाटी (Bugatti) की कार शामिल है। यह दुनिया के महंगे ऑटो ब्रांड्स में एक है। बुगाटी कार का होना शान की बाद मानी जाती है। शाहरुख खान के पास बुगाटी वेयरान (Bugatti Veyron) कार है। यह बेहद महंगी कार है। इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। यह 2.4 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार 430 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है, जो दुनिया में सबसे तेज है। 

26

शाहरुख खान के पास रॉल्स रॉयस फैंटम ड्रोपहेड कूपे (Rolls Royce Phantom Drophead Coupe) कार भी है। यह कार नीता-मुकेश अंबानी के कार कलेक्शन में भी शामिल है। इस कार की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। रॉल्स रॉयस दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स में शामिल है। 
 

36

शाहरुख खान के पास बीएमडब्ल्यू i8 (BMW i8) कार भी है। यह भारत में बिकने वाली सबसे शानदार हायब्रिड कार मानी जाती है। यह कार 1.5- लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसकी कीमत 2 करोड़, 62 लाख रुपए है।
 

46

शाहरुख खान के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7-series) कार भी है। यह कार बॉलीवुड स्टार्स के बीच काफी पॉपुलर है, क्योंकि इसमें लग्जरी सलून की व्यवस्था की जा सकती है। बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार दुनिया की सबसे अच्छे फीचर्स वाली कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़, 50 लाख रुपए है। 
 

56

शाहरुख खान के कार कलेक्शन में बेन्टले कॉन्टिनेन्टल जीटी (Bentley Continental GT) कार भी शामिल है। यह कार भी नीता-मुकेश अंबानी के कार कलेक्शन में शामिल है। यह भी दुनिया की बेहतरीन कारों में शुमार है। सेलिब्रिटीज के पास इस कार का होना उनके लिए शान की बात होती है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़, 20 लाख रुपए है। 
 

66

शाहरुख खान के कार कलेक्शन में इस साल लॉन्च की गई हुंडई (Hyundai) कंपनी की क्रेटा (Creta) कार भी शामिल है। 2020 हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) की लॉन्चिंग के साथ ही किंग खान ने इसे खरीद लिया। शाहरुख खान ने साल  2015 में ही हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था। इस साल लॉन्च की गई हुंडई क्रेटा में हुंडई की BlueLink टेक्नोलॉजी में एक नया फीचर ‘Hello BlueLink’ जोड़ा गया है। इसके जरिए वॉइस कमांड से सनरूफ को खोला और बंद किया जा सकता है। इस कार की कीमत करीब 10 लाख रुपए है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos