ऑटो डेस्क: भारत के लोग जुगाड़ के मामले में काफी एक्सपर्ट हैं। आपने आजतक जुगाड़ के कई वीडियोज देखे होंगे। इनमें से कुछ जुगाड़ तो हंसी के पात्र होते हैं लेकिन कुछ बन जाते हैं मिसाल। महाराष्ट्र के लातूर में एक किसान के पास खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदने के पैसे नहीं थे। इस समस्या से निपटने के लिए उसने जुगाड़ू ट्रैक्टर बना डाला। शख्स ने ऐसा आविष्कार किया कि अब ये कई किसानों के लिए मददगार साबित हो रहा है। लातूर में रहने वाले किसान मकबूल शेख ने बुलेट को ही ट्रैक्टर में बदल डाला। इस सस्ते लेकिन काम के जुगाड़ू ट्रैक्टर से अब आसानी से खेती की जा रही है। इससे उन किसानों को फायदा हॉग, जो महंगा ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते हैं।
लातूर में रहने वाले मकबूल किसानी के अलावा ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट भी हैं। वो अपने गांव में किसी की गाड़ी खराब होने पर झट से उसे ठीक कर देते हैं। मकबूल ने ऐसा ट्रैक्टर बनाया है, जो अब वहां के किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। ये ट्रैक्टर एक पुरानी बुलेट से तैयार की गई है।
27
अपने इस आविष्कार के बारे में बताते हुए मकबूल ने कहा कि छोटे किसानों के लिए नौ से दस लाख में ट्रैक्टर लेना आसान नहीं है। इसकी वजह से वो खेती नहीं कर पा रहे थे। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से उनके दिमाग में इस ट्रैक्टर का आइडिया आया।
37
अपने बुलेट ट्रैक्टर के बारे में मकबूल ने बताया कि ये आम ट्रैक्टर के मुकाबले काफी सस्ती है। जहां एक ट्रैक्टर दस लाख तक में आता है वहीं इस बुलेट ट्रेक्टर के लिए किसान को डेढ़ लाख खर्च करना है। इससे खेती करना काफी आसान हो जा रहा है।
47
मकबूल ने पहले अपने लिए इस बुलेट ट्रैक्टर को बनाया था लेकिन अब दूर-दूर से किसान उनसे इसे बनवाने आ रहे हैं। अभी तक मकबूल ने करीब 140 बुलेट ट्रैक्टर बनाकर डिलीवर किया है। किसानों का कहना है कि इस ट्रैक्टर ने खेती का तरीका काफी बदल दिया है।
57
मकबूल को 2016 में इस ट्रैक्टर का आइडिया आया था। दो साल तक इसपर काम करने के बाद उसने 2018 में अपनी बुलेट ट्रैक्टर तैयार कर ली थी। इसके बाद से इस जुगाड़ू ट्रैक्टर की काफी चर्चा हुई और मकबूल को इसके आर्डर मिलने शुरू हो गए।
67
मकबूल के इस ट्रैक्टर से खेतों की जुताई, फसल की बुनाई और केमिकल्स का छिड़काव आसानी से हो जाता है। इसमें 10 होर्स पॉवर का इंजन भी लगा है जिससे बुनाई काफी आसान हो जाती है।
77
मकबूल बताते हैं कि इस ट्रैक्टर को बनाने के दौरान कई बार ऐसा लगा कि ये आइडिया फेल हो जाएगा। कई बार ट्रैक्टर बंद पड़ जाती थी। लेकिन आखिरकार सारी कमियों को दूर करने के बाद अब ये बुलेट ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.