5 दरवाजे की कार से लेकर XUV 700 तक ये 9 गाड़ियां पेश करेगी महिंद्रा कंपनी, धांसू फीचर्स से होगी लैस

ऑटो डेस्क : जब भी भारत में किसी दमदार गाड़ी की बात की जाती है, तो सबसे पहले दिमाग में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी का नाम आता है। महिंद्रा कंपनी (Mahindra company) की गाड़ी ना सिर्फ शानदार लुक के साथ आती है बल्कि उसमें दमदार फीचर्स भी होते हैं। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा अब आने वाले 5 सालों में 9 शानदार गाड़ियां लॉन्च करने वाली है, जिसमें एक्सयूवी 700 से लेकर 5 दरवाजे वाली कार तक शामिल है। तो चलिए आज आइए आपको बताते हैं इन कारों के बारे में..

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2021 9:07 AM IST / Updated: May 30 2021, 02:41 PM IST

16
5 दरवाजे की कार से लेकर XUV 700 तक ये 9 गाड़ियां पेश करेगी महिंद्रा  कंपनी, धांसू फीचर्स से होगी लैस

2021 के आखिर तक आएगी ये धांसू कार
महिंद्रा कंपनी की ड्रीम कार स्कॉर्पियो XUV 700 को इस साल के आखिर या 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इस कार को राजस्थान की रेतीले पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। 

26

XUV 700 में ये होंगे फीचर्स
हाल ही में लॉन्च हुए XUV 700 के टीजर में कंपनी ने इस कार की झलक दिखाई थी। कंपनी के मुताबिक, ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन के साथ आएगी। डीजल मॉडल में 2.2-लीटर 4-सिलिंडर mHawk इंजन दिया गया है, जो 185 hp का पावर जेनरेट करता है। जबकि इसके पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर इंजन मिलेगा, जो 190hp का पावर जेनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन दिया जाएगा। 

36

बोलेरो का सुपर मॉडल
महिंद्रा की बोलेरो कार रफ एंड टफ कारों में से एक है। ये गांवों की बिना रोड़ वाली सड़कों से लेकर एक्सप्रेस वे पर तक दौड़ लगाती है। कंपनी बोलेरो का नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल 2023 तक लॉन्च करेगी। इसके फीचर्स की बात करें तो कार में नया ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और अपडेटेड हेडलैम्प दिया जाएगा। साथ ही नई बोलेरो में सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमांडर और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।

46

5 दरवाजे वाली महिंद्र थार
कंपनी अपनी मोस्ट डिमांडेड कार थार को भी 5 दरवाजे में लॉन्च करने पर विचार कर रही है। कंपनी के का कहना है कि ये कार 2 से 3 साल में लॉन्च की जाएगी। यानी इस धांसू कार इसकी एंट्री 2023 में हो सकती है।

56

इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी होंगी लॉन्च
महिंद्रा के न्यू-जेनरेशन XUV300 में दो और नए मॉडल कोडनेम - W620 और V201 भी शामिल है। ये सभी मॉडल 2024-26 के बीच लॉन्च किए जाएंगे। XUV300 को पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा।

66

2 सालों में 9 हजार करोड़ इनवेस्ट करेगी कंपनी
महिंद्रा कंपनी ने घोषणा की है कि वह साल 2022-24 के बीच ऑटो इंडस्ट्री में 9 हजार करोड़ का निवेश करेगी। जिसमें लगभग 6 हजार  करोड़ ICE ऑटोमोटिव बिजनेस के लिए और 3 हजार करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निवेश किया जाएगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos