ऑटो डेस्क: हाल ही में मुकेश अंबानी के घर के बाहर से विस्फोटक बरामद किया गया जिसके बाद उनके घर एंटीलिया की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि सफ़ेद रंग की गाड़ी से घर के बाहर विस्फोटक रखा गया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की गिनती भारत के सबसे अमीर लोगों में की जाती है। उनकी लैविश लाइफस्टाइल के सब कायल हैं। जहां उनका घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार होता है वहीं इस एंटीलिया का पार्किंग किसी शॉपिंग मॉल के पार्किंग से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मुकेश अम्बानी के घर की पार्किंग में कुल 168 कार खड़ी रहती हैं। जिन कार को खरीदने का सपना हर भारतीय का होता है, वो पहले से इनके पार्किंग में मौजूद है। आज हम आपको मुकेश अंबानी के गैराज में लगी कुछ लग्जरी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं...
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी के कार कलेक्शन में Rolls Royce, Bentley और Mercedes जैसी महंगी गाड़ियां शामिल है। जब भी भारत में कोई लग्जरी कार लॉन्च होती है, कुछ ही समय में वो अंबानी परिवार के पास आ जाती है। इनके कार कलेक्शन को देख कोई भी कायल हो जाएगा। बताया जाता है कि इनके गैराज में कुल 168 कार खड़ी है।
29
बात अगर मुकेश अंबानी की कारों की करें, तो अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने Mercedes Benz 660 Guard खरीदी है। इस कार पर स्टील की गोलियों का भी कोई असर नहीं होता है। साथ ही ये बेहद नजदीक से हुए हमले और यहां तक की ब्लास्ट के धमाके को भी झेल सकता है।
39
Mercedes Benz 660 Guard में 6 लीटर के 12 बाई-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगे है। ये गाड़ी 523 Bhp का पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही कार के इंजन में 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी है। इस कार की शुरूआती कीमत 10 करोड़ रुपए है।
49
मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके जन्मदिन पर Mercedes Maybach 62 गिफ्ट की थी। इसे खासकर कस्टमाइज किया गया था। इसकी शुरूआती कीमत 5.15 करोड़ रुपए है। बात अगर इस कार की स्पीड की करें, तो ये ढाई सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती है।
59
अंबानी के घर के गैराज में Bentley द्वारा बनाई गई पहली एसयूवी Bentley Bentayga भी मौजूद है। इस कार की गिनती दुनिया के सबसे तेज एसयूवी में की जाती है। ये कार 301 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती है। 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने में इसे मात्र 4.1 सेकंड का समय लगता है। इसमें 6.0-लीटर के 12-सिलिंडर का इंजन है जो 600 hp का पावर और 900 Nm का टार्क जेनरेट करता है। मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 7.6 करोड़ रुपए है।
69
Bentley Flying Spur की गिनती दुनिया के सबसे लग्जरी कार में की जाती है। ये कार कई सेलेब्स के पास मौजूद है। ये कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 325 किलोमीटर है। वहीं बात इसके मशीनरी की करें, तो इसमें 6.0-लीटर के ट्विन टर्बो W12 इंजन है जो 626 bhp का पावर और 820 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
79
Rolls Royce Phantom Drophead Coupe भी अंबानी परिवार के गैराज की शोभा बढाती है। इसमें 6.75-लीटर के 12-सिलेंडर इंजन लगे हैं जो 549 bhp का पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 5 सेकंड का समय लगता है। इसकी कीमत 7.6 करोड़ रूपये है।
89
अंबानी फैमिली के गैराज में Rolls Royce Phantom शामिल है। ये उनके कार कलेक्शन में शामिल सबसे महंगी कारों में से एक है। इसकी शुरूआती कीमत 9.5 करोड़ रुपए है। इस कार में 6.75-लीटर के 12-सिलेंडर इंजन लगे हैं जो 549 bhp का पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।
99
अंबानी के गैराज में पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। ये कार है Tesla Model S 100D. वैसे तो ये भारत है, लेकिन मुकेश अम्बानी ने इसे विदेश से मंगवाया है। ये कार 2018 में भारत लाई गई थी। वहीं बात अगर इसके स्पीड की करें तो सिर्फ 4.3 सेकंड्स में ये कार 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.