Published : Oct 24, 2021, 02:31 PM ISTUpdated : Oct 24, 2021, 04:04 PM IST
ऑटो डेस्क। ओला ने इलेक्ट्रिक एस1 स्कूटर को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च कर दिया है। Ola Electric Scooter कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर येलो एस1 ई-स्कूटर की तस्वीरें हाइपरचार्जर से चार्ज करते हुए शेयर की हैं। इससे पहले Ola Electric Scooter ने अपने ग्राहकों को S1 और एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड देने का ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की आप 10 नवंबर से टेस्ट राइड ले सकते हैं। देखिए कैसे करते हैं इस गाड़ी को चार्ज, और कब तक मिलेगी इसकी डिलेवरी...
400 शहरों में लगाए जाएंगे 100,000 से अधिक चार्जिंग प्वाइंट
भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, "पहला @OlaElectric हाइपरचार्जर लाइव हो गया... मॉर्निंग ट्रिप के बाद मेरे S1 को चार्ज करना।" ओला ने पहले ऐलान किया था कि वह अपने 'हाइपरचार्जर' सेटअप के तहत अपने ग्राहकों के लिए चार्जिंग सपोर्ट स्थापित करेगी। देश के 400 शहरों में 100,000 से अधिक जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
28
इस गाड़ी को चार्ज करना बेहद आसान
अग्रवाल ने तमिलनाडु के कारखाने में बनी ओला एस1 ई-स्कूटर को प्लग करने का वीडियो ट्वीट किया है। इस ईवी मोपेड को चार्ज करना बेहद आसान है। इसमें चार्जिंग स्टेशन से प्लगनिकालकर मोपेड में दिए सॉकेट में फिट कर देना होता है, ठीक वैसे ही जैसे हम कोई चाबी गाड़ी में लगा रहे हों। ।
38
इस गाड़ी को चार्ज करना बेहद सरल और आसान है। भाविश अग्रवाल ने एक आठ सेकंड का वीडियो भी जारी किया है। Bhavish Aggarwal @bhash के आधिकारिक अकाउंट पर गाड़ी चार्ज करने का ये वीडियो देखा जा सकता है।
48
दिवाली के बाद होगी Ola Electric Scooter की डिलेवरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की डिलीवरी (Delivery) में देरी तय है। कंपनी ने ग्राहकों को बता दिया है कि दिवाली से पहले वह इस ईवी की डिलीवरी नहीं दे पाएगी। वहीं ग्राहकों की आपत्ति के बाद कंपनी ने अंतिम भुगतान को भी कुछ समय के लिए टाल दिया है।
58
Ola Electric Scooter के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को 18 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की वेबसाइट पर नेटवर्क लोकेशन चार्ज करने की शहर दर शहर लिस्ट दी गई है। इसमें टियर I और टियर II के अधिकांश शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे।
68
वहीं ग्राहकों की संतुष्टि के लिए ओला ई-स्कूटर के टेस्ट ड्राइव (Test Drive) की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ओला ने बताया कि उसके दोनों S1 और एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 नवंबर से टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यदि कोई ग्राहक टेस्ट ड्राइव के बाद संतुष्ट नहीं होता है तो वो बुकिंग रद्द कर सकता है। ग्राहक को बुकिंग अमाउंट रिफंड किया जाएगा।
78
सिंगल चार्ज में180km तक की रेंज
Ola Electric Scooter S1 मॉडल सिंगल चार्ज पर लगभग 120 किमी की सर्विस देता हैं, इस स्कूटर की कीमत 1लाख रुपए है। S1 प्रो सिंगल चार्ज पर लगभग 180 किलोमीटर चलता है। S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपये तय की गई है, इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटे की है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.