Published : Jun 30, 2020, 12:22 PM ISTUpdated : Jun 30, 2020, 02:06 PM IST
अॉटो डेस्क. Tik Tok Ban Social Media Reaction: केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि इससे चीनी ऐप्स को संचालित करने वाली कंपनियों और खुद चीन को भी बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। अकेले टिकटॉक के बैन होने से ही कंपनी को 100 करोड़ रुपये की चपत लगने वाली है। मोदी सरकार की डिजिटल एयर स्ट्राइक से सोशल मीडिया पर लोग खुश नजर आ रहे हैं। सरकार के इस फैसले के साथ ही मीम्स की भी बाढ़ आ गई है। लोग फनी ट्वीट और मीम्स बनाकर खुश हो रहे हैं। वहीं टिक टॉक बैन को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्सव का नजारा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर मजेदार ट्वीट्स और रिएक्शंस आ रहे हैं। इन्हें देख आप भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।
चीन के साथ चले रहे सीमा विवाद के बाद अब ज्यादातर इंडियन यूजर्स इस फैसले के लिए मोदी सरकार की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये सही फैसला है और इसे काफी पहले ही ले लिया जाना चाहिए था। यूजर्स बॉलीवुड की फिल्मों की सीन और फनी कार्टून्स के जरिये अपना रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स डायलॉग्स वाले मीम्स से कहीं सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। तो कहीं टिक टॉकर्स का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
214
ट्रोलर्स ने डिजिटल स्ट्राइक के बाद Tik Tok को Rest In Peace कर दिया है।
314
और मोदी सरकार की कुछ ऐसे तारीफ हो रही है।
414
टिक के अलावा 58 दूसरे एप्स के बैन के बाद ट्विटर फेसबुक सब जगह लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं।
514
ट्विटर पर टॉप टेन में ट्रेंड कर रहे 10 हैशटेग, सभी चाइनीज ऐप्स से जुड़े हैं। इसमें लोग #PUBG को बैन न किए जाने पर खासे खुश हैं।
614
पबजी प्लेयर बोले- शुक्र है हम बच गए
टिकटॉक बैन होने की खबर के साथ ही शुरुआत में कुछ देर के लिए यह सूचना फैली की पॉपुलर गेम पबजी को भी बैन कर दिया गया है। हालांकि जब लिस्ट चेक की गई। तो पबजी बैन वाली बात झूठ निकली।
714
यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर थी, जिनका पबजी के बिना टाइमपास ही नहीं होता। ट्विटर पर पबजी प्लेयर के मन में थोड़ी देर के लिए आए डर का भी जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
814
चीन और भारत के बीच हिंसक झड़प के बाद सरकार ने फिलहाल ये पहला कदम उठाया है जिससे चीन की भारत में डिजिटल घुसपैठ पर लगाम लगेगी।
914
टिक टॉक पर बैन लगाने को लेकर पिछले कुछ महीनों में देश में आवाजें उठने लगी थीं। आखिरकार सरकार के फैसले के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
1014
टिक टॉक के भारत में करोड़ों की तादाद में यूजर्स हैं, इस प्लैटफॉर्म से बहुत से लोग स्टार्स बन गए हैं। अब एप बैन हो जाने के बाद लोग उनको नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।
1114
सोशल मीडिया पर ये फनी मीम्स बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
1214
नए फैंस और फॉलोअर्स न मिल पाने के कारण टिक टॉक यूजर्स सदमें में हैं।
1314
जब पता चला कि 59 एप्स जो बैन किए गए हैं उसमें PUBG नहीं है तो पबजी धुरंधरों ने राहत की सांस ली।
1414
बीते कुछ महीनों में यूट्यूबर्स और टिक टॉकर्स के बीच काफी घमासान चल रहा था। कैरी मिनाती अमीर सिद्दिकी विवाद के बाद ये काफी चर्चा में रहा। ऐसे में TIK Tok बैन हो जाने के बाद यूट्यूबर्स उत्सव मना रहे हैं। दरअसल youtubers की ज्यादातर ऑडियंस काफी हद तक टिक टॉक पर पहुंच गई थी अपने फैन फॉलोइंग कम हो जाने के कारण वे इस एप से नाराज थे। अब एप बैन हो जाने के बाद सब खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स को मीम्स बनाने का नया मसाला मिल गया है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.