इस चमचमाती कार से चलते हैं अनुष्का के पति, रखते हैं ऐसे महंगी-महंगी कार का शौक

Published : Dec 02, 2020, 02:12 PM IST

ऑटो डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी न सिर्फ अपने खेल बल्कि अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। जब बात इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन की हो, तो क्या ही कहना। विराट कोहली (Virat Kohli) क्या खाते हैं, क्या पहनते और कैसी लाइफ जीते है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। वैसे तो कोहली का हर शौक रॉयल है, लेकिन गाड़ियों के लिए उनका क्रेज बहुत ज्यादा है। 1-2 नहीं बल्कि उनके गैराज में कई सारी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। एक समय ऐसा था जब विराट को दिल्ली की बसों में सफर करना पड़ता था, लेकिन आज उनके पास इतनी कारें है, कि वह कई दिन तक बदल-बदलकर गाड़ी चला सकते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते है, कोहली के कार कलेक्शन के बारे में।

PREV
18
इस चमचमाती कार से चलते हैं अनुष्का के पति, रखते हैं ऐसे महंगी-महंगी कार का शौक

कहते है ना जैसा नाम, वैसा काम। ये कहावत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए एकदम ठीक बैठती है। जैसा उनका नाम है विराट, वैसे ही उनकी लाइफ भी बहुत विराट है। वैसे तो उन्हें कई तरह के शौक है, लेकिन उनका कारों के लिए प्यार बहुत ही यूनिक है।

28

विराट कोहली केवल चुनिंदा कार ब्रांडों का कलेक्शन रखते हैं और ऑडी उनमें से एक है। ऑडी कारों के लिए उनके क्रेज की कोई सीमा नहीं है और उनके पास एक या दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा ऑडी कार हैं। उनकी गैराज में ऑडी एस 5, आरएस 5, क्यू 7, क्यू 8, ए 8 एल, आर 8 एलएमएक्स और आर 8 वी 10 प्लस शामिल हैं।

38

अक्सर विराट ऑडी कार के नए मॉडल को खरीदते हैं। उनके पास 3 करोड़ की कीमत वाली Audi R8 V10 है। जिसे वह अधिकतर चलाते दिखते हैं।

48

कोहली के पास ऑडी ए6 सेडान भी है। यह कार महज 5 सेकंड में 100‍ किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है। इसकी कीमत 95 लाख रुपए है। 

58

ऑडी के साथ ही विराट के पास सबसे महंगी कार लेम्बोर्गिनी भी है। इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपए है। इस कार को विराट अक्सद खुद ही ड्राइव करते हैं।

68

रफ एंड टफ गाड़ियों में कोहली के पास लैंड रोवर जैसी खूबसूरत कार भी है इस कार की कीमत 62 लाख रुपए है। अनुष्का और कोहली को कई बार इस कार में देखा गया है।

78

कोहली की लग्जरी कारों में से एक बीएमडब्ल्यू X6 भी है। जिसका इस्तेमाल विराट खास मौकों पर करते हैं। इस कार की कीमत 1.2 करोड़ रुपए है।

88

विराट कोहली के पास Bentley Continental Flying Spur कार भी है। भारत में Bentley Continental Flying Spur बेस वैरियंट की ऑनरोड कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपए है, जबकि टॉप वैरियंट 4.6 करोड़ में ऑनरोड पड़ता है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि विराट के पास कौन सा वैरियंट है।

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories