Published : Feb 27, 2021, 03:58 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 04:03 PM IST
ऑटो डेस्क। बिना हेलमेट के बाइक चताने पर आमतौर पर लोगों के चालान कटते रहते हैं, लेकिन यह कोई खबर नहीं होती। वहीं, अगर कोई फिल्म स्टार या सेलिब्रिटी बिना हेलमेट के बाइक चलाता पकड़ा जाए और ट्रैफिक पुलिस उसका चालान काट दे, तो यह बात मीडिया की सुर्खियों में आ ही जाती है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेराय (Vivek Oberoi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चला रहे हैं। बता दें कि उनकी इस हरकत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की और उनका चालान काट दिया। विवेक ओबेराय ने इस चालान और बाइक के साथ अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो वायरल हो रहा है।
विवेक ओबेराय ने अपने ऊपर लगाए गए जुर्माने की रसीद को सोशल मीडिया पर दिखाया और उसके साथ 'पार्टी चल रही है' लाइन जोड़ दी। यह ट्रेंड होने लगा। इस वीडियो में विवेक ओबेराय अपनी 2 बाइक के साथ नजर आ रहे हैं और हाथ में चालान की कॉपी दिखाते हुए कह रहे हैं - 'पावती कट गई है।' इस पोस्ट में उन्होंने मुंबई पुलिस को भी टैग किया और लिखा कि अब पार्टी नहीं हो रही है।
23
इसके पहले विवेक ओबेराय का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह बाइक हार्ले-डेविडसन है। इसमें भी उन्होंने और उनकी वाइफ ने हेलमेट और मास्क नहीं पहन रखा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उन पर और उनकी पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया था।
33
मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेराय और उनकी पत्नी पर आईपीसी की धारा 188 और 256 के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा, पुलिस ने दोनों पर कोरोना महामारी के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने और मोटर व्हीकल एक्ट 1989 का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.