जब आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को दिया शादी का ऑफर तो ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Published : Apr 21, 2020, 02:33 PM IST

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी को लेकर अक्सर मीडिया में रिलेशनशिप की चर्चा होती रहती है, लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। अब इनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें आम्रपाली दुबे निरहुआ को शादी का ऑफर देती नजर आ रही हैं।

PREV
19
जब आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को दिया शादी का ऑफर तो ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

दरअसल, सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली का यह टिकटॉक वीडियो है। दोनों स्टार्स ही टिकटॉक पर बेहद फेमस हैं। इनके फैंस भी हमेशा दोनों के वीडियो का इंतजार करते हैं। ऐसे में दोनों का एक वीडियो लेकर फिर हाजिर हैं। हालांकि, इस वीडियो के शुरू में तो दोनों ने फैंस को झटका ही दे दिया।

29

वीडियो के शुरू में आम्रपाली कहती हैं कि एक और शेर सुनाती हूं...। निरहुआ अपने अंदाज में कहते हैं कि बको। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि कर लूं तुमसे शादी ये ख्याल अच्छा है..। बीच में टोकते हुए निरहुआ कहते हैं कि क्या बात है...खुदा की कसम मजा आ गया भाई...।

39

आम्रपाली कहती हैं कि आगे बोलूं...। तो इस पर दिनेश उन्हें रोक देते हैं और कहते हैं कि यहीं रोक दो बस। यहीं खत्म। मुझे यहीं उतार दो भाई। इसके बाद पीछे से हंसी की तेज आवाज आती है।

49

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने यह एक कॉमेडी वीडियो बनाया है। टिकटॉक पर मनोरंजन के लिए दिनेश और आम्रपाली ने इसे बनाया है। हालांकि, जिस अंदाज में दोनों इसे पेश करते हैं, शुरू में तो लगता है कि यह क्या बला है। फिर धीरे-धीरे फैंस भी समझ जाते हैं।

59

बता दें, आम्रपाली दुबे और निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों स्टार्स को लेकर अक्सर रिलेशनशिप की खबर रहती हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। 

69

निरहुआ रियल लाइफ में दो बच्चों के पिता हैं। दिनेश लाल यादव फैमिली के साथ मुंबई में ही रहते हैं। 

79

आम्रपाली ने एक बार निरहुआ के साथ कपिल शर्मा के शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो अब तक उनके साथ 30 फिल्मों से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

89

आम्रपाली ने भोजपुरी में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।  

99

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories