भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए हरियाली लेकर आया अगस्त, नई मूवी, वेब सीरीज़, सांग हुए रिलीज़, देखें पूरी डिटेल

Published : Aug 07, 2022, 04:20 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri industry new movie web series songs released :  भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अगस्त महीने का पहला सप्ताह काफी शानदार रहा है।  भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना Najar Na Laage Ho बीते सप्ताह रिलीज हो गया है। वहीं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना 'मकई के बाल ले ल' भी दर्शकों को रिलीज के साथ भा गया है। वहीं खेसारी अपनी अपकमिंग मूवी  ‘संघर्ष 2’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर- सिंगर अरविंद अकेला 'कल्लू' और अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ 5 अगस्त को थिएटर में रिलीज कर दी गई है। देखें इस हफ्ते क्या कुछ खास रहा...

PREV
17
भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए हरियाली लेकर आया अगस्त, नई मूवी, वेब सीरीज़, सांग हुए रिलीज़, देखें पूरी डिटेल

भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए अगस्त महीने का पहला हफ्ता बेहतरीन  रहा है। भोजपुरी वीकेंड मसाला सेगमेंट के तहत इस खबर में बीते दिनों के बड़े इवेंट की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।  

27

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का न्यू सांग नज़र ना लागे हो( Najar Na Laage Ho ) बीते सप्ताह रिलीज हो गया है। इसमें भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन की विशेषताएं बताई गई हैं। ये गाना पवन सिंह की फिल्म मेरा भारत महान से है। 

37

मेरा भारत महान मूवी में पवन सिंह के साथ  अंजना सिंह, रवि किशन, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, बीना यादव हैं।  

47

वहीं बीते दिनों खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना ‘मकई के बाल ले लs’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को 1 दिन में ही मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

57

खेसारी की मूवी ‘संघर्ष 2’ की चर्चा
खेसारी लाल यादव बीते सप्ताह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर सुर्खियों में रहे। इसमें लीड एक्ट्रेस का ऐलान किया गया है। बता दें कि  इस मूवी में काजल राघवानी की जगह सबा खान को साइन किया गया है। वहीं  इस फिल्म में माही श्रीवास्तव और मेघाश्री को लिया गया है।  ‘संघर्ष 2’ मूवी की शूटिंग बैंकॉक में किए जाने की तैयारी है। 

67

एक्टर और गायक अरविंद अकेला 'कल्लू' के साथ अक्षरा सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ 5 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो गई है। इस मूवी को अच्छा रिस्पांस मिला है। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories