निरहुआ की फिल्म में मिला मौका, लेकिन पवन सिंह की वजह से स्टार बनी ये लड़की बचपन से देखा था सपना

Published : Mar 19, 2021, 03:31 PM IST

मुंबई. भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस शुभि शर्मा आज इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज वो इंडस्ट्री सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। वो अब तक 30 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिलता है। उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। ऐसे में शुभि शर्मा की स्ट्रगलिंग लाइफ कहानी के बारे में बता रहे हैं, जो बचपन से ही एक हीरोइन बनना चाहती थीं। वो राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखती हैं। उनके जीवन के बारे में बता रहे हैं कि भोजपुरी सिनेमा में कैसे आईं...

PREV
17
निरहुआ की फिल्म में मिला मौका, लेकिन पवन सिंह की वजह से स्टार बनी ये लड़की बचपन से देखा था सपना

शुभि शरमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बचपन से ही एक हीरोइन बनना चाहती थीं, जिसकी वजह से उन्होंने कई बार ऑडिशन्स दिए थे। लेकिन बात नहीं बन पाई थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में हाथ आजमाया। 

27

शुभि शर्मा ने भोजपुरी में निरहुआ की फिल्म 'चलनी के चालल दूल्हा' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में पकड़ बना ली थी।

37

इसके बाद शुभि शर्मा ने पवन सिंह के साथ फिल्म 'भइया के साली ओढ़निया वाली' में काम किया। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और वो रातों-रात स्टार बन गई थीं।
 

47

2013 में निरहुआ की फिल्म 'दूल्हे राजा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस की गिनती टॉप एक्ट्रसेस में होने लगी।

57

शुभि शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उनका जन्म 6 फरवरी, 1986 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई जयपुर में ही की थी। वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखती थीं। उन्होंने इसके लिए कई सारे ऑडिशन्स भी दिए थे।

67

ऑडिशन देने के बाद जब एक्ट्रेस को कोई ठीक-ठाक रिस्पांस नहीं मिला तो वो निराश हो गई थीं, फिर उन्होंने भोजपुरी की ओर रुख करते हुए यहां ऑडिशन दिया और इसमें वो सफल भी रहीं।

77

शुभि शर्मा निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव, परवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories