समर सिंह से ठेठ अंदाज में बोलीं चांदनी सिंह, ‘तू जलेबी हम टिकुली बेचब’, देखें जबरदस्त कैमेस्ट्री

Published : Sep 29, 2022, 05:08 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 05:39 PM IST

एंटरटनेमेंट डेस्क, Tu Jalebi Hum Tikuli Bechab : भोजपुरी देसी स्टार समर सिंह ने एक बार फिर अपने अनोखे स्टाइल में गुरही जलेबी सीरीज को आगे बढ़ाया है। समर सिंह अपनी को- एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ मेला स्पेशल एकदम देहाती गाना लेकर आए हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर से देसी स्टाइल, बिरहा वाला स्वैग साथ ही खाटी भोजपुरिया अंदाज देखने के लिए मिलेगा। बीते कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में फूहड़ता और अश्लीललता से भरे गाने देखने को मिल रहे हैं। वहीं इससे इतर समर सिंह पूरी फैमिली के एक साथ देखने लायक गाना ‘तू जलेबी हम टिकुली बेचब’ लेकर आए हैं। 

PREV
15
समर सिंह से ठेठ अंदाज में बोलीं चांदनी सिंह, ‘तू जलेबी हम टिकुली बेचब’, देखें जबरदस्त कैमेस्ट्री

भोजपुरी दर्शक और श्रोता जिस म्यूजिक के दीवाने थे वो एक बार फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में लौटता दिख रहा है। इसका क्रेडिट सिंगर  एक्टर समर सिंह को जाता है। पावर स्टार का भोजपुरी गाना ‘तू जलेबी हम टिकुली बेचब’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को दर्शकों की ओर से बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसे एकदम देहाती अंदाज में फिल्माया गया है।  
 

25

समर सिंह और शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘तू जलेबी हम टिकुली बेचब’ के वीडियो को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इसमें एक्ट्रेस चांदनी सिंह और समर सिंह के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, देहाती स्टाइल में ये जोड़ी खूब जंच रही हैं। 

35

डांस वीडियो में नवरात्रि का नवमी मेले का जिक्र किया गया है। इस सांग में पत्नी  अपने पति को मेला में अच्छी कमाई करने की सलाह दे रही है। समर सिंह जलेबी की रेहड़ी लगाने की बात कहते हैं तो वहीं चांदनी सिंह उनसे अपने लिए कॉस्मेटिक की दुकान लगाने की बात कहती है। 

45

वहीं इस पर समर सिंह अपनी ऑनस्क्रीन वाइफ को समझाते और फटकारते हैं कि मेले का माहौल काफी खराब होता है। वहां तुम्हारा जाना ठीक नहीं है। 
गाने का वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-
https://www.youtube.com/watch?v=zu0pxX2jEPA

Recommended Stories