छठ के घाट पर जाने अपनी बेटी को तैयार करती दिखीं अक्षरा की मां, मांग में सिंदूर लगाए दिखी एक्ट्रेस

Published : Nov 19, 2020, 03:15 PM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 08:47 AM IST

मुंबई. नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोग इस त्योहार को मनाने के लिए तमाम तरह की तैयारियों में जुट गए हैं। भोजपुरी के कई स्टार्स भी छठ मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते इसका रंग भी थोड़ा फीका पड़ सकता है। ऐसे में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह भी इसकी जोरसोर से तैयारियां कर रही हैं। छठ के लिए उन्हें उनकी मां तैयार करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो...

PREV
18
छठ के घाट पर जाने अपनी बेटी को तैयार करती दिखीं अक्षरा की मां, मांग में सिंदूर लगाए दिखी एक्ट्रेस

दरअसल, अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर मां नीलिमा सिंह के साथ वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां उन्हें छठ पर घाट पर जाने के लिए तैयार करती नजर आ रही हैं। 

28

अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा,'मम्मा का प्यार सेट पर भी। बड़ी गंभीरता के साथ वो मेरी मदद कर रही हैं कि शूट में कोई गलती ना हो जाए। हमारे यहां छठ को महापर्व माना जाता है। गलती से भी कोई गलती नहीं होनी चाहिए ऐसा मम्मा कहती हैं। आप सबको छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं।'

38

बता दें, अक्षरा सिंह का ये वीडियो किसी अपकमिंग छठ के गाने की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें एक्ट्रेस की मां नीलिमा सिंह उनके बालों को भिगोती नजर आ रही थीं कि वो ऐसा लगे कि घाट पर पानी में हैं।
 

48

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। उन्हें अक्सर सिंदूर पहने देखा जाता रहा है। जबकि उनकी शादी अभी तक नहीं हुई है। इस बार तो वो किसी वीडियो को शूट कर रही हैं, इसलिए उसके लिए उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। 

58

गौरतलब है, अक्षरा सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो उनका छठ का अपकमिंग सॉन्ग 'पहली बेर छठ कईली' 19 नवंबर को रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग में वो अपनी मां और पापा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। 

68

इसके साथ ही सॉन्ग 'पहली बेर छठ कईली' में उनके साथ विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं। जी हां, ये वही विशाल सिंह हैं, जिनके साथ पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के चर्चे रहते हैं। 
 

78

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब विशाल सिंह अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले भी वो उनके साथ वीडियो सॉन्ग कर चुके हैं। दोनों को सबसे पहले 'ईधर आने का नहीं' गाने में साथ देखा गया था। 

88

इसके अलावा विशाल सिंह को अक्षरा सिंह के साथ देखा जाता रहा है। वो एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके भी देखे गए थे। एक्ट्रेस उन्हें kiss करते हुए नजर आई थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories