जब निरहुआ ने एक वजह से पत्रकार को फोन करके दी थी गालियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ऑडियो

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' 2 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 फरवरी,1979 यूपी के गाजीपुर के गांव टंड़वा में हुआ था। आज वो एक एक्टर होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। जहां वो अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ की भी चर्चा जबरदस्त रहती है। एक बार तो उन्होंने फोन पर पत्रकार के साथ गाली-गलौच करके भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर उनसे जुड़े इस विवाद के बारे में बता रहे हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2021 10:10 AM IST

17
जब निरहुआ ने एक वजह से पत्रकार को फोन करके दी थी गालियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ऑडियो

इस विवाद के बारे में बात करते हुए एक बार निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार के पास निरहुआ का फोन आता है, तो निरहुआ उन्हें भला-बुरा कहते हैं... इस बात को खुद एक्टर ने स्वीकार करते हुए कहा था कि वो शशिकांत से काफी नाराज थे। इसके पीछे की वजह बताते हुए एक्टर ने कहा था कि पिछले दो सालों से शशिकांत सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे।   

27

निरहुआ खुद इस बात को मानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता है, लेकिन वो खुद इस अश्लीलता शब्द को भोजपुरी फिल्मों से दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनकी फिल्म 'बॉर्डर' इसी उद्दश्य के साथ बनाई गई है, जिसे देशभर में काफी पसंद किया गया था। 

37

ऐसे में शशिकांत द्वारा सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर' का नेगेटिव प्रमोशन करना निरहुआ को किसी भी एंगल से सही नहीं लगा।
 

47

निरहुआ ने कहा था कि आज तक उनकी शशिकांत से कोई बातचीत नहीं हुई थी और उनसे निरहुआ का कुछ लेना देना भी नहीं था, फिर वो लगातार निरहुआ और उनकी फिल्मों के खिलाफ क्यों फेसबुक पोस्ट लिखते थे? 

57

एक्टर का कहना था कि अगर वो भोजपुरी फिल्मों के लिए कुछ अच्छा करना चाह रहे हैं, तो शशिकांत को इससे क्या प्रॉब्लम है? इन्ही सभी कारण से तंग आकर निरहुआ ने शशिकांत को कॉल किया था। 

67

बहरहाल, इसके अलावा निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों साथ में अब तक 25 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा भी जाता रहा है। 

77

आम्रपाली ने भी निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। महज 6 साल के करियर में एक्ट्रेस आज सफलता की ऊंचाइयों में पर हैं। आज उनकी फैन फॉलोइंग देशभर में है।   

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos