खेसारी लाल यादव से रिश्ता तय करने ससुर ने बेच दी थी भैंस, लिट्टी चोखा की गुमटी लगाकर पेट पाला

Published : Nov 20, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी के पावरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज इंडस्ट्री के सबसे  महंगे कलाकारों में शुमार किए  जाते हैं। बिहार के सीवान में जन्मे खेसारी की पहचान अब देश-दुनिया में है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर हैं। खेसारी लाल यादव के साथ आज हर टॉप एक्ट्रेस काम करने के लिए अपनी डेट देने के लिए तैयार रहती हैं । खेसारी  ने ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वहीं उनकी ससुराल वाले भी बहुत संपन्न नहीं थे, एक्टर की शादी भी उस दौरान आसान नहीं रही...

PREV
15
खेसारी लाल यादव से रिश्ता तय करने ससुर ने बेच दी थी भैंस, लिट्टी चोखा की गुमटी लगाकर पेट पाला

खेसारी लाल यादव बहुत निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता फेरी लगाकर चना बेचते  थे। खेसारी लाल भी  घर खर्च में हाथ बंटाने के लिए सड़क किनारे लिट्टी चोखा की  ठेला लगाते थे। 

25

इससे पहले खेसारी लाल यादव साइकिल पर दूध बेचा करते थे। खेसारी ज्यादा बचत करने के लिए  दूध में पानी भी मिला देते थे। इस बात का खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा शो में  किया था।   

35

वहीं खेसारी लाल यादव ने  अपनी शादी से जुड़ा एक अहम खुलासा किया था। संघर्ष के एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था, उनकी उमर बीत रही थी, लेकिन तंगहाली की  वजह शादी नहीं हो पा रही थी ।

45

वहीं जिस घर में उनका रिश्ता तय हुआ था, उसकी हालत भी बहुत अच्छी नहीं थी। खेसारी की शादी के लिए उनके ससुराल वालों ने अपनी भैंसे तक बेच दी थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories