भोजपुरी फिल्मों के लिए निरहुआ, खेसारी, मोनालिसा सहित ये 10 स्टार वसूलते हैं तगड़ी फीस, देखें कौन है आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, How much do Bhojpuri stars charge for a film : भारत में एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में प्रमुख जरिया रही हैं। देश में कई ज़ोन में क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनती हैं, अब ऐप बेस्ड वेब सीरीज़ भी रीज़नल लैग्वेज में आ रही हैं। स्थानीय कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता ने उनकी कीमत भी बढ़ा दी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की पैठ बिहार- उत्तर प्रदेश से निकलकर पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों तक पहुंच गई है। भोजपुरी बैस्ड लैंग्वेज के कई टीवी चैनल संचालित किए जा रहे हैं। इससे भोजपुरी स्टार की पहुंच घर-घर तक हो गई है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे स्टार्स ने अपनी फीस में इज़ाफा किया है। देखें टॉप स्टार्स की फीस....
 

Rupesh Sahu | Published : Aug 16, 2022 4:37 PM IST / Updated: Aug 17 2022, 02:33 PM IST

111
भोजपुरी फिल्मों के लिए निरहुआ, खेसारी, मोनालिसा सहित ये 10 स्टार वसूलते हैं तगड़ी फीस, देखें कौन है आगे

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सीनियर एक्टर रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ,  खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी (Ravi Kishan, Dinesh Lal Yadav Nirhua, Khesari Lal Yadav, Amrapali Dubey, Pawan Singh, Akshara Singh, Rani Chatterjee) एक फिल्म में अभिनय के लिए तगड़ी फीस वसूलते हैं। देखें बीते कुछ समय में चुनिंदा कलाकरों की फीस के संबंध में जानकारी। 

211

दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ अब सांसद बन गए हैं, आज़मगढ़ के लोगों ने अपने फेवरेटस्टार को अपना जनप्रतिनिधि चुना है।  साल 2001 में निरहुआ के दो म्यूजिक एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ जारी किए गए थे। निरहुआ एक भोजपुरी फिल्म के लिए 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। 

311

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित चेहरा हैं। एक्ट्रेस ग्रेसफुल अंदाज़ में दिखाई देती हैं। बीते दिनों आमिर खान के साथ उनका डांस और इंटरव्यु काफी चर्चा में रहा था। अक्षरा सिंह एक मूवी के लिए 20 से 22 लाख रुपए तक वसूलती हैं। 

411

खेसारी लाल यादव ने कड़ी मेहनत से बलिष्ठ शरीर बनाया है। खेसारी का लुक भी बहुत कूल हैं। एक्टर के गाने रिलीज़ होते ही वायरल हो जाते हैं। खेसारी ने साल 2012 में भोजपुरी मूवी ‘साजन चले ससुराल’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। मौजूदा समय में एक्टर 40 लाख रुपए एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं। 

511

आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ केसाथ खूब जमती है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। निरहुआ के सपोर्ट की वजह से ये एक्ट्रेस आज भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित हो चुकी हैं। आम्रपाली एक मूवी के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक वसूलती हैं। 

611

पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार कहा जाता है। वे इस इंडस्ट्री के बेताज बादशाह हैं, इसलिए उन्हें भोजपुरी सलमान खान तक कहा जाता है। पवन सिंह की फीस खेसारी लाल यादव से कहीं ज्यादा है, वे एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए तक वसूलते हैं । 

711

मोनालिसा उर्फ अंतरा बिश्वास ने टीवी की दुनिया में पहचान बनाने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ रुख किया, मोनालिसा इस साल 21 नवंबर को 40 साल की हो जाएंगी, इस उम्र में भी उनके चेहरे की चमक फीकी नहीं पड़ी है। वे स्टेज शो में ज्यादा विजी रहती हैं। एक फिल्म के लिए वे 15 से 20 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। 

811

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक लंबे गैप के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव नज़र हैं। जानकारी के मुताबिक वे एक फिल्म के तकरीबन 50 लाख रुपए तक वसूलते हैं।

911

काजल राघवानी को संघर्ष 2 से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भोजपुरी फिल्मों में काजल राघवानी हॉट औऱ सेक्सी अदाओं के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस  एक फिल्म के लिए करीब 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं।  

1011

रानी चटर्जी फिटनेस क्रीक मानी जाती हैं, वे अक्सर जिम से वर्कआउट करते हुए अपनी पिक्स और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रानी चटर्जी सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। रानी चटर्जी  25 से 30 लाख रुपये एक मूवी के लिए चार्ज करती हैं। 

1111

Pakhi Hegde भोजपुरी इंडस्ट्री में अभी भी पैर जमाए हुए हैं। पाखी हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर रखी जाती हैं।  एक समय पाखी हेगड़े  की दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ जोड़ी खूब जमती थी। हालांकि आम्रपाली ने उन्हें अपदस्थ कर दिया था। ये एक्ट्रेस इस समय एक मूवी के लिए 10 से 12 लाख चार्ज करती हैं। 

ये भी पढ़ें-
राजू श्रीवास्तव हेल्थ अपडेट : होश में आने में लगेंगे 4 से 5 दिन, ऑडियो मैसेज सुनकर शरीर में हो रही हरकत
6ठे दिन औंधे मुंह गिरी 'लाल सिंह चड्ढा', इतने दिन में तो 'KGF CHAPTER 2' इसके बजट से ज्यादा कमा लिए थे
जैकलीन फर्नांडिज पर कसा शिकंजा, 200 करोड़ वसूली मामले में ED ने बनाया आरोपी, चार्जशीट फाइल
बोल्डनेस में पूनम पांडे को भी मात दे रही अमीषा पटेल, PHOTOS में देखे 46 की उम्र में कैसे मेंटेन है इनका

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos