भोजपुरी एक्ट्रेस को भाते हैं शादीशुदा मर्द, मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक इन सभी एक्ट्रेस का रहा अफेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, Married men like Bhojpuri actress from Monalisa to Amrapali : बॉलीवुड से अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। वहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चलते कई सेलेब्रिटी तलाक भी हो चुका है, इसका लेटेस्ट उदाहरण मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर है, जिनका अफेयर सामने आने के बाद अरबाज खान से तलाक हो गया है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। यहां भी कई ऐसी हीरोइनें हैं जिन्होंने शादीशुदा एक्टर्स से प्यार हो गया है। वहीं कोई इसमें सफल हुई तो ज्यादातर का रिश्ता एक मोड़ पर आकर खत्म हो गया, तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन से सेलेब्रिटी शामिल हैं।

Rupesh Sahu | Published : Aug 16, 2022 7:47 PM IST

111
भोजपुरी एक्ट्रेस को भाते हैं शादीशुदा मर्द, मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक इन सभी एक्ट्रेस का रहा अफेयर

भोजपुरी एक्ट्रेस में ट्रेंड देखा गया है कि ज्यादातर अभिनेत्रियों को अपने शादीशुदा को एक्टर ही पसंद आए हैं। पवन सिंह तो इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके 3 एक्ट्रेस से अफेयर रहे वहीं उन्होंने दो अन्य लड़कियों के साथ शादी की है। सूत्रों की मानें तो वो जल्द ही तीसरी शादी करने जा रहे हैं। 

211

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे 
भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और  एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। दोनों स्टार्स ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रील लाइफ की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है। 
 

311

एक बार फिल्म की पिक वायरल हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें पति-पत्नी बुलाना शुरू कर दिया था।  इनके रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। 

411

बता दें कि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं अब तो वे सांसद भी बन चुके हैं, हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान आम्रपाली ने भी उनका साथ देते हुए प्रचार में हिस्सा लिया था।   

511

भोजपुरी की लूलिया यानी निधि झा और यश कुमार मिश्रा लंबे समय तक रिलेशन में रहे हैं। इस साल 2 मई को एक लंबी रिलेशनशिप के बाद दोनों एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं।

611

बता दें कि यश कुमार पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने अभिनेत्री अंजना सिंह से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों का तलाक हो चुका है।
 

711

अक्षरा सिंह के पवन सिंह से अफेयर कीथी  चर्चा
भोजपुरी की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में अक्षरा सिंह का नाम शुमार किया जाता है। अक्षरा सिंह का शादीशुदा पवन सिंह के साथ लंबे समय तक अफेयर चला, हालांकि दोनों का ब्रेकअप भी हो चुका है। 

811

आज स्थिति यह है कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। दोनों एक रिश्ते में थे जब पवन सिंह की पहली पत्नी का निधन हो गया। वहीं इस रिश्ते का  अंत तब हुआ जब पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। 

911

इससे पहले भोजपुरी की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा का अफेयर पवन सिंह से काफी चर्चा में रह चुका है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मोनालिसा  की नजदीकियों की वजह से उनकी पहली पत्नी नीलम की आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

1011

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के बॉडी बिल्डर एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी के अफेयर की काफी चर्चा भी ज़ोर पर रही है।  खेसारी और काजल की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अपने रियल लाइफ अफेयर से ज्यादा पॉप्युलरिटी हासिल की है। 

1111

खेसारी और काजल की लव केमिस्ट्री के दीवाने तब हैरान रह गए जब दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया  पर एक दूसरे से बेरुखी दिखाई । ऐसा कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव के कहने पर काजल राघवानी को संघर्ष 2 से बाहर किया गया है। काजल राघवानी की जगह सबा खान को साइन किया गया है। मूवी में माही श्रीवास्तव और मेघाश्री भी है। 

 

और पढ़ें...

वायरल SEX CLIP पर हुआ सवाल तो उतर गया 'कच्चा बादाम' गर्ल का चेहरा, फिर भड़कते हुए दिया यह जवाब

SHOCKING: इस साल बॉलीवुड की सभी फिल्मों ने जितने कमाए, उतने रुपए तो सलमान खान अकेले 'Bigg Boss' के ले रहे!

नशे में धुत दिखे 'जग घूमया' के सिंगर राहत फ़तेह अली खान, अपने ही दिवंगत चाचा का उड़ा गए मजाक

Janmashtami 2022 : TV पर भगवान कृष्ण बन घर-घर में पॉपुलर हुए ये 9 एक्टर्स, जानिए अब कहां और क्या कर रहे हैं?

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos