पत्नी की हत्या के आरोप से लेकर एक्ट्रेस से मारपीट तक, ऐसी विवादित रही है पवन सिंह की जिंदगी

Published : Apr 14, 2020, 04:52 PM IST

मुंबई. भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उनके गाने को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। पवन सिंह एक सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में कम विवाद नहीं रहे हैं। कभी पत्नी की हत्या का आरोप तो कभी एक्ट्रेस के साथ मारपीट का आरोप लगा। दरअसल, इन दिनों कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है। इस बीच स्टार्स को लेकर उनके पुराने किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

PREV
15
पत्नी की हत्या के आरोप से लेकर एक्ट्रेस से मारपीट तक, ऐसी विवादित रही है पवन सिंह की जिंदगी
पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। कहा जा रहा था कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे इसलिए उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी। हालांकि, इस बात की पुष्ठी नहीं हो पाई है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम की बहन पूनम ने एक बार कहा था कि पवन सिंह ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें टाइम नहीं दे पाते थे इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया था। बहरहाल, इस मामले को लेकर भी पवन सिंह काफी सुर्खियों में रहे थे।
25
पवन सिंह करियर के शुरुआती दिनों में एल्बम गाया करते थे। ऐसे में उन्हेंने सानिया मिर्जा पर भी कई गाने गाए थे, जो सुपरहिट भी हुए थे। इसमें सबसे हिट गाना 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेले' था। इस गाने को लेकर सानिया मिर्जा आपत्ति भी जताई थी। कहा जाता है कि उन्होंने इसके लिए पवन सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई और उन्हें एक दिन के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। लेकिन, इस गाने की जैसे-जैसे पॉपुलैरिटी बढ़ी वैसे-वैसे ही पवन सिंह भी सफलता की ओर बढ़े। इसके बाद उन्होंने 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना गाया, जो कि आज तक विदेशों में भी सुना जाता है।
35
पवन सिंह का तीसरा सबसे चर्चित विवाद अक्षरा सिंह के साथ हुआ था। कहा जाता है कि पवन सिंह का मोनालिसा से ब्रेकअप होने के बाद वो अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूली थी कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उन पर मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। वहीं, भोजपुरी से कई सितारों ने पवन सिंह का पक्ष लिया था तो किसी ने पवन को गलत भी बताया था। हालांकि, बाद में ये मामला शांत हो गया था।
45
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, इनसे एक्टर ने 2018 में मार्च में शादी की थी। ज्योति सिंह बलिया से ताल्लुक रखती हैं। इनकी शादी भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी फिर घरवालों ने रीति रिवाज से शादी कराई थी।
55
कहा जाता है कि पवन सिंह का अफेयर मोनालिसा के साथ भी रहा था। दोनों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Recommended Stories