Published : Nov 03, 2022, 12:03 PM ISTUpdated : Nov 06, 2022, 07:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का आज यानी 3 नवंबर को बर्थडे हैं। बता दें कि रानी की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में टॉप की एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने अपने 12 साल के फिल्नी करियर में करीब 45 फिल्मों में कम किया। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से की थी। इस फिल्म में उनके हीरो भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) थे। रानी की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा कर दिया था। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। रानी वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती है, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक सच कम ही लोग जानते हैं। नीचे पढ़ें रानी चटर्जी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस का असली नाम रानी चटर्जी नहीं बल्कि सबिया शेख है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि क्यों उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था और इससे उनके घरवालों का क्या रिएक्शन था।
27
रानी चटर्जी का जन्म मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने बताया था कि वे जब अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो इस दौरान गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर में फिल्म का एक शॉर्ट होना था।
37
शूट के दौरान फिल्म के क्रू मेंबर्स का कहना था कि मैं मुस्लिम हूं और मंदिर में शूटिंग करने वाली, इसे लेकर कहीं लोगों को अपत्ति न हो। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा कि बायचांस अगर कोई आकर मेरा नाम पूछे तो मैं बोल दूं कि मेरा नाम रानी हैं।
47
रानी चटर्जी ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर रानी चटर्जी कहकर बुलाने लगे। मुझे भी इस नाम से कोई प्रॉब्लम नहीं थी। उस वक्त मुझे लगा कि कौन फिल्म देखने आएगा और कौन मेरा असली नाम जानेगा। लेकिन गेम पूरा पलट गया, फिल्म सुपरहिट हुई और इसी बदले नाम ने मुझे मशहूर कर दिया।
57
पहली फिल्म से स्टार बनी रानी चटर्जी को धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे। 2004 में पहली फिल्म के बाद हर साल उनकी फिल्में रिलीज हुई और जबरदस्त हिट भी रही। 2005 में बंधन टूटे ना, 2006 में दामाद जी, 2007 में सीता और मुन्ना पांडे बेरोजगार जैसी फिल्में आई।
67
2010 में आई फिल्म देवर बड़ा सतावेला के लिए रानी चटर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीं, 2013 में रानी ऐसी छठी भोजपुरी एक्ट्रेस है, डिसे बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। ये अवॉर्ड उन्हें फिलम नागिन के लिए मिला था।
77
2020 में रानी चटर्जी की वेब सीरीज मस्तराम,जो एमएक्स प्लेयर रिलीज हुई थी, ने जमकर धमाल मचाया। वेब सीरीज को फैन्स द्वारा खीब पसंद भी किया गया। आपको बता दें कि रानी को पहली फिल्म में काम करने के लिए 10 हजार रुपए फीस मिली थी, लेकिन अब ने एक फिल्म के लिए करीब 12 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।