अक्षरा सिंह जिससे करती थी बेइंतहा मोहब्बत अब उसी से करती हैं बेहिसाब नफरत, देखें वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क । अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। आज यानि 30 अगस्त को उनका जन्मदिन है। वैसे इन दिनों  अक्षरा सिंह काफी सुर्खियों  में हैं। बीते दिनों  आमिर खान के साथ एक इंटरव्यु और डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वहीं वे साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी नज़र आई थी। इंटरव्यु और डांस के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी। दक्षिण सेलिब्रिटी ने बिहार में अपनी फिल्म लाइगर को बढ़ावा देने के लिए पूर्व बिग बॉस ओटीटी कंटस्टेंट के साथ एक्ट करके भोजपुरी दर्शकों को लुभाने की कोशिश की थी। अक्षरा सिंह को इस समय जमकर हाइप मिल रही है। वहीं एक समय ऐसा भी था जब अक्षरा सिंह को उनके बॉय फ्रेंड पवन सिंह पीटा करते थे। देखें कैसे बिगड़े पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस के रिश्ते... 

Rupesh Sahu | Published : Aug 29, 2022 8:05 PM IST

16
अक्षरा सिंह जिससे करती थी बेइंतहा मोहब्बत अब उसी से करती हैं बेहिसाब नफरत, देखें वजह

अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने एक साथ कई फिल्में की हैं। दोनों की नजदीकियां हिट पर हिट फिल्मों के दौरान बढने लगी, हालांकि पवन सिंह की शादी हो चुकी थी बावजूद अक्षरा सिंह उनके प्यार में डूब चुकी थी।

26

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक्टर पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत के बाद  एक्टर काफी अकेले पड़ गए थे, इस दौरान पवन सिंह को अक्षरा सिंह ने मॉरल सपोर्ट दिया था। 
 

36

 अक्षरा सिंह की केयर से पवन सिंह बहुत इम्प्रेस हुए, दोनों की दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी। मीडिया में दोनों के अफेयर के चर्चे ज़ोर पकड़ना शुरू हो गए थे। सभी को लग रहा था कि दोनों जल्द ही शादी का ऐलान कर सकते हैं।  

46

वहीं इस  दौरान पवन सिंह ने अचानक  ज्योति सिंह नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली । अक्षरा सिंह की उम्मीद पवन सिंह ने चकनाचूर कर दी थी। इसके बाद तो अक्षरा घायल शेरनी की तरह उनके खिलाफ हो गईं। 

56

इसके बाद अक्षरा सिंह ने मीडियो को बताया था कि भोजपुरी सुपरस्टार  पवन सिंह  अक्सर  नशा करके उनके साथ बुरी तरह से मारपीट करते थे। 

66

पवन सिंह की सेकंड मैरिज के बाद अक्षरा सिंह  ने उनके खिलाफ मानसिक शोषण  सहित कई तरह के आरोप लगाए थे। पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने अपनी लाइफ और करियर तबाह करने का आरोप लगाया था।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos