'भाजपा ने बिहार नीतीश को दिया'....जानिए बिहार में एनडीए की जीत को मीडिया ने कैसे कवर किया

नई दिल्ली. 'बिहार में का बा'...इसका जवाब मंगलवार को पूरे देश की जनता को मिल गया। बिहार में जनता ने एक बार फिर एनडीए के विकास पर मुहर लगाई। वहीं, नीतीश कुमार 6वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, इस बार के चुनाव में राजनीतिक समीकरण में काफी बदलाव आया है। एनडीए को विधानसभा चुनाव में 243 में 125 सीटें मिलीं। हालांकि, एनडीए में अब जदयू की जगह भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा को राज्य में 74, जबकि जदयू को 43 सीटें मिलीं। वहीं, राजद इस बार भी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। राजद ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की। आईए देखते हैं कि एनडीए की इस जीत को भारतीय मीडिया ने किस तरह से कवर किया।

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2020 6:11 AM IST

16
'भाजपा ने बिहार नीतीश को दिया'....जानिए बिहार में एनडीए की जीत को मीडिया ने कैसे कवर किया

हिंदुस्तान- हिंदी अखबार हिंदुस्तान ने हेडलाइन में लिखा- जनादेश : एनडीए ने बाजी मारी
अखबार ने नीतीश कुमार की बड़ी फोटो के साथ लिखा- एनडीए ने बाजी मारी। इसके अलावा यह भी लिखा कि एनडीए में भाजपा और महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी। साथ ही अखबार ने चुनाव जीतने वाले बड़े चेहरों की फोटो भी लगाई। 

26

दैनिक जागरण ने लिखा- भाजपा का मंगल
दरअसल, मंगलवार को ही बिहार विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में उप चुनाव के नतीजे आए। ऐसे में अखबार ने लिखा- भाजपा का मंगल। इसके अलावा अखबार में मध्यप्रदेश, गुजरात और उप्र में हुए उप चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का भी जिक्र किया। 

36

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा- भाजपा ने बिहार नीतीश को दिया
अखबार ने लिखा, राजद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी लेकिन तेजस्वी के सर ताज नहीं। इसके अलावा अखबार में मप्र विधानसभा उपचुनाव का भी जिक्र किया गया है। 

46

नवभारत टाइम्स ने लिखा- इस IPL में एनडीए का बड़ा स्कोर
नवभारत टाइम्स ने पीएम मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी की फोटो लगाई है। इसके अलावा आईपीएल फाइनल से जोड़ते हुए नतीजों को दिखाया है। 

56

जनसत्ता ने लिखा- रुझानों में राजग आगे
 

66

दैनिक भास्कर ने लिखा- भाजपामय बिहार, फिर से नीतीशे कुमार 
दैनिक भास्कर ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार की फोटो लगाई है। इस फोटो में पीएम मोदी नीतीश कुमार से फोटो पर बैठने के लिए कहा रहे हैं। अखबार ने कैप्शन में लिखा- तस्वीर साफ...नीतीशजी कुर्सी आपकी..।इसके अलावा अखबार ने लिखा- कैसे लोजपा ने सिर्फ एक सीट जीती, लेकिन लोजपा को 36 सीटें हरवा दीं।   

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos