सौतेली मां और बहनों संग कैसे हैं चिराग पासवान के रिश्ते? पिछले साल यूं दिखा था रामविलास के घर का 'झगड़ा'

Published : Oct 03, 2020, 01:10 PM ISTUpdated : Oct 03, 2020, 01:21 PM IST

पटना। यह जानकारी सबको है कि केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (LJP) संस्थापक रामविलास पासवान (Ramvilas paswan) ने दो शादियां की हैं। हालांकि उनका राजनीतिक उत्तराधिकार दूसरी पत्नी रीना (Reena Paswan) के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) को मिल चुका है। चिराग, पासवान फैमिली के इकलौते बेटे हैं। उनका पूरा बचपन और जवानी खगड़िया के पैतृक गांव से बाहर पटना और दिल्ली में बीता है। पढ़ाई लिखाई भी बाहर ही हुई। जबकि उनकी सौतेली बहनें गांव और पटना में थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में जब रामविलास ने जमुई लोकसभा सीट से चिराग की लॉन्चिंग की तब ये युवा नेता बिहार में खूब सक्रिय हुआ।   

PREV
17
सौतेली मां और बहनों संग कैसे हैं चिराग पासवान के रिश्ते? पिछले साल यूं दिखा था रामविलास के घर का 'झगड़ा'

चिराग पासवान इस वक्त जबरदस्त राजनीतिक चर्चाओं में हैं। चिराग की एक सगी बहन है। इसके अलावा उषा और आशा के रूप में दो सौतेली बहन हैं। दोनों सौतेली बहनों की शादी हो चुकी है और वो अपने परिवार में रहती हैं। बताते चलें कि रामविलास पासवान की पहली शादी राजकुमारी देवी (Rajkumari Devi) से 1960 में हुई थी। 1981 में उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद 1983 में उन्होंने रीना से दूसरी शादी कर ली थी। 
 

27

हालांकि तलाक के बाद भी पहली पत्नी राजकुमारी देवी खगड़िया जिला के शहरबन्नी स्थित रामविलास के पैतृक घर में ही रहती हैं। राजकुमारी देवी अकेली रहती हैं और उनकी राजनीतिक सक्रियता बिलकुल भी नहीं है। अलौली विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-5 के वोटर लिस्ट में क्रमांक 606 में उनका नाम दर्ज है। पासवान की दूसरी पत्नी रीना का भी नाम वोटर लिस्ट क्रमांक 607 में दर्ज है। फोटो : पत्नी रीना और बेटे चिराग के साथ पासवान

37

एक इंटरव्यू में पति के खराब स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कुछ साल पहले राजकुमारी देवी ने परिवार के बारे में काफी बातें कही थीं। उन्होंने बताया था कि गांव में रहने की वजह से चिराग के साथ उनकी बहुत मेल-मुलाकातें नहीं हुईं। चिराग से पहली विस्तृत मुलाक़ात तब हुई थी जब रामविलास के पिता की पुण्यतिथि में वो परिजनों के साथ गांव आए थे। 

47

राजकुमारी देवी ने यह भी बताया था कि कभी कभार पटना जाने पर चिराग उनसे मिलने आया करते थे। जमुई से चिराग की दावेदारी सामने आने के बाद उन्होंने उनकी जीत के लिए दुआएं भी दी थीं। सौतेली बहनों के साथ चिराग के रिश्ते कैसे हैं इस बात का बहुत खुलासा नहीं हो पाया है। फोटो : बेटी के साथ पासवान 

57

मगर साल भर पहले दो पत्नियों और उनके बच्चों में पासवान के उत्तराधिकार को लेकर एक खींचतान दिखी थी। इससे यह साफ हुआ था कि पासवान की फैमिली में भले ही सबकुछ शांत नजर आ रहा है लेकिन बच्चों के बीच वर्चस्व को एकर जंग है। 

67

दरअसल, 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु (Anil Kumar Sadhu) एलजेपी में ही थे और पार्टी की दलित सेना के अध्यक्ष थे। लेकिन पार्टी में चिराग के बढ़ते कद की वजह से उन्होंने इस्तीफा देकर लालू यादव (Lalu Yadav) की आरजेडी (RJD) जॉइन कर ली थी। फोटो: पत्नी के साथ अनिल साधु  
 

77

अनिल साधु ने पासवान पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने कहा था- रामविलास पासवान ने अपने बच्चों में हमेशा भेदभाव किया। चिराग को हर सुख सुविधा दी गई और अच्छी जगहों पर उनकी पढ़ाई लिखाई हुई मगर बेटियों को गांव में ही रखा। चिराग की तरह बेटियों को वह प्यार नहीं मिला जिसकी वो हकदार थीं। अनिल साधु अभी भी आरजेडी में हैं और पार्टी की एससी/एसटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

Recommended Stories