इनका नाम अभिताभ हैं, जो पहली बार बड़े पैमाने पर लोगों ने इन्हें तब जाना जब पिछले साल इसरो का चंद्रयान 2 मिशन चर्चा में रहा। हालांकि भारत एकदम नजदीक जाकर उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया क्योंकि बिल्कुल आखिरी वक्त में चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम क्रैश हो गया। मगर इसरो के वैज्ञानिकों ने दुनिया को दिखा दिया कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की ताकत किसी से कम नहीं है। चंद्रयान मिशन में सिर्फ अमिताभ की वजह से लोगों ने बिहार का योगदान भी जान लिया। चंद्रयान 2 के लिए इसरो की टीम में शामिल रहे अमिताभ फिलहाल चंद्रयान के तीसरे मिशन के लिए भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।