बेगूसराय (बिहार). देश में आए दिन लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच बिहार के बेगुसराय से मजहब की दीवार को तोड़कर एक सच्ची प्रेम कहानी सामने आई है। जहां मुस्लिम लड़की ने अपने परिवार से नाता तोड़ हिंदू लड़के से मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। पढ़िए सच्ची प्रेम कहानी..पहली मुलाकात में दे बैठे थे दिल..
मुस्लिम लड़की ने मंदिर में शादी कर रखा हिंदू नाम
दरअसल, यह प्रेम कहानी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल क्षेत्र के मंदिर में शुक्रवार को पूरी हुई। जहां चांद बीवी नाम की लड़की ने अपने प्रेमी राजीव पासवान के साथ 7 फेरे लेकर विवाह किया। इतना ही नहीं चांद बीवी ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर हिंदूं संस्कृति के हिसाब से चंदा रख लिया। सोशल मीडिया पर दोनों की लव स्टोरी वायरल हो रही है।
25
पहली ही मुलाकत में दिल दे बैठी थी चांद बीवी
बता दें कि चांद बीवी और राजवी की प्रेम कहानी 2016 में शुरू हुई थी। पेशे से ड्राइवर राजीव की चांद बीवी से पहली मुलाकात बलिया जिले के डिजनीलैंड मेले में हुई थी। जहां दोनों पहली ही मुलाकत में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई उनको पता नहीं चला। चांद बीवी और राजीव ने साथ जिंदगी भर जीने मरने की खसमें खा ली। वह दोनों शादी करना चाहते थे, लड़की के परिजन राह में रोड़ा थे।
35
पड़ोसियों में मिलकर पूरी की दोंनों की प्रेम कहानी
23 अगस्त को राजीव चांद बीवी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। जहां लड़की के परिजनों ने देख लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं पुलिस के हवाले तक कर दिया। इसके बाद लड़की ने दुखी होकर जहर खा लिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आते ही बोली-वह राजीव के साथ ही शादी करेगी, नहीं तो अपनी जान दे देगी। स्थानीय लोग और बजरंग दल के लोगों ने मिलकर शुक्रवार को मंदिर में दोनों की शादी कराई। अब दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं।
45
लड़की ने इस्लाम छोड़ कबूल किया हिंदू धर्म
जानकारी में सामने आया है कि चांद बीवी ने ना सिर्फ अपना नाम बदला है, बल्कि अपने प्यार की खातिर अपना धर्म इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म कबूल कर लिया है। पूरे इलाके में लड़की की लव स्टोरी के साथ उसके जज्बे की चर्चा हो रही है।
55
पुलिस से की लड़की की सुरक्षा की मांग
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह संयोजक शुभम भारद्वाज ने शनिवार को जिला प्रशसान के पास जाकर दोनों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि चांद बीबी को उसके परिजन काफी परेशान कर रहे थे। इसलिए पुलिस उसकी सुरक्षा करे।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।